AAP पार्षद कर्मचारियों के साथ सफाई में जुटे हैं, दिल्ली का हर कोना होगा स्वच्छ: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के हर मोहल्लों में स्वच्छता को लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षद अपने इलाकों में सक्रिय हो गए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि शहर के किसी भी कोने में गंदगी नहीं रहेगी।

Arvind Kejriwal

Delhi News: दिल्ली में एमसीडी की सत्ता हाथ में आने के बाद आदमी पार्टी स्वच्छता पर फोकस कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नवनिर्वाचित पार्षद सफाई कर्मचारियों के साथ 'दिल्ली के कोने-कोने ' की सफाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बड़े स्तर पर साफ सफाई होगी।

केजरीवाल ने माना कि सभी पार्षदों को सफाई कार्य में शामिल होना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने हिंदी में किये गये ट्वीट के अलावा अपनी पार्टी की एक महिला पार्षद का पोस्ट साझा किया जिसने अपने वार्ड में एक स्थान की सफाई से पहले और इसके बाद की तस्वीर ट्वीटर पर साझा की थी।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "कुछ दिनों से कई इलाक़ों से ऐसी तस्वीरें मिल रही हैं। "आप" के नवनिर्वाचित पार्षद सफ़ाई कर्मचारियों के साथ मिलकर दिल्ली के कोने कोने को साफ़ कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को पहले बुरा बोला जाता था। आज ये कितना अच्छा काम कर रहे हैं। सभी पार्षद इसी तरह अपने इलाक़े की सफ़ाई में जुट जायें"।

बता दें कि नगर निकाय चुनाव में स्वच्छता आप का एक अहम चुनावी वादा था। अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने का वादा किया था और दिल्ली में सफाई को अहम मुद्दा बनाया था।

एमसीडी में इससे पहले 15 साल तक बीजेपी की सत्ता थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल के सामने बीजेपी को हार सामना करना पड़ा, जबकि बीजेपी दावा कर रही थी कि वह फिर से एमसीडी पर कब्जा करेगी. बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने यहां चुनाव प्रचार किया था। आम आदमी पार्टी भी लगी हुई थी, लेकिन जीत की बाजी आप के हाथ लगी। जबकि कांग्रेस को सिर्फ नौ सीटें मिलीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+