'INDIA' नाम हटाने की बात पर AAP ने केंद्र को घेरा, जानिए सीएम केजरीवाल ने क्या कहा

आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया 140 करोड़ लोगों का है। ये नाम हमारे दिलों में रहता है। हिंदुस्तान हमारे दिलों में रहता है। उन्होंने कहा कि हम सबका INDIA है। भारत, इंडिया या फिर हिंदुस्तान ये सभी हमारे देश के नाम हैं। इन्हें हटाने की आवश्यकता नहीं है।

भारत बनाम INDIA विवाद पर शुरू हुई बहस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले साल तक बीजेपी सरकार INDIA नाम से कई योजनाएं चलाती थीं, लेकिन जब विपक्षी गठबंधन ने INDIA नाम रख लिया तो देश का नाम बदलने की बात कर रही है।

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने ये सारी बातें छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग एक साल से डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया कर रहे थे लेकिन जैसे ही विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम INDIA रखा तो यह कहते हैं कि इंडिया का नाम भारत रख देंगे।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की ये टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब ऐसी अटकलें हैं कि संसद के विशेष सत्र में देश का नाम सिर्फ 'भारत' करने पर प्रस्ताव लाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+