कर्नाटक में AAP ने गठित की नई प्रदेश इकाई, 224 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
आम आदमी पार्टी कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस चुकी है। पार्टी ने बड़े बदलाव के साथ नई प्रदेश ईकाई का गठन किया है।

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के साथ ही आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी अपना संगठन मजबूत करने में जुटी है। पार्टी हाल में कर्नाटक में नई प्रदेश इकाई गठित है। इससे पार्टी पुरानी कमेटी को पहले ही भंग कर चुकी थी। आप की पुनर्गठित प्रदेश इकाई में कर्नाटक के कई अनुभवी कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।
कर्नाटक में आम आदमी पार्टी ने पदाधिकारियों की अपनी पिछली टीम को भंग किए जाने के एक पखवाड़े से भी कम समय हुआ है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली आप ने कहा है कि वह कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
नवगठित आप में पृथ्वी रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष और संचित साहनी को महासचिव बनाया गया है। बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बृजेश कलप्पा को संचार प्रभारी और सैंडलवुड अभिनेता से नेता बने मुख्यमंत्री चंद्रू को अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने पड़ोसी राज्य केरल में भी अपनी पार्टी इकाई का पुनर्गठन किया।
बता दें पिछले साथ आम आदमी पार्टी को तीन बड़ी उपलब्धियां मिली। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद पार्टी को राष्ट्रील बनने का गौरव हासिल हुआ। वहीं दिल्ली एमसीडी में पहली बार 'आप' सबसे बड़ा दल बनकर उभरा।












Click it and Unblock the Notifications