राजस्थान में सभी 200 सीटों पर AAP उतारेगी प्रत्याशी, जल्द फाइनल होगी कैंडिडेट्स लिस्ट
AAP के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में हमारी स्टेट यूनिट पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है। जमीन पर उतरकर हम अच्छे से काम कर रहे हैं। हर गांव में हम 11-11 लोगों की टीम बना रहे हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। AAP के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि राजस्थान की सीटों पर चुनाव के लिए पार्टी तैयार है और स्टेट यूनिट सभी 200 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है। हालांकि ये सीएम अरविंद केजरीवाल को तय करना है कि चुनाव अकेले लड़ना है या गठबंधन में लड़ना है।
AAP के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में हमारी स्टेट यूनिट पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है। जमीन पर उतरकर हम अच्छे से काम कर रहे हैं। हर गांव में हम 11-11 लोगों की टीम बना रहे हैं। 22 अगस्त को मैंने प्रदेश अध्यक्ष को यहां बुलाया है। हम संगठन महासचिव संदीप पाठक के साथ बैठक कर उम्मीदवारों की पहली सूची फाइनल करेंगे और उसे अरविंद केजरीवाल को सौंपेंगे।

स्टेट यूनिट चुनाव के लिए तैयार
इस सवाल पर कि क्या INDIA गठबंधन के साथ इसका फ़ैसला नहीं होगा? क्या AAP अकेले चुनाव लड़ेगी? विनय मिश्रा ने कहा कि हमारी स्टेट यूनिट चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी सीटों पर हमारी तैयारी पूरी है। लेकिन यह फ़ैसला हाई कमान को लेना है कि हमें चुनाव अकेले लड़ना है या गठबंधन के साथ लड़ना है। हमारी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले लोग सभी 200 सीटों पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दूसरी पार्टियों के बड़े नेता भी हमसे संपर्क में हैं, जो चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ें।
3 कैटेगरी में बांटी विधानसभा सीटें
राजस्थान चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बताते हुए 'आप' नेता ने कहा कि पूरे राजस्थान की विधानसभा सीटों को तीन कैटेगरी A, B और C में बांटा गया है। कैटेगरी A में पार्टी के उम्मीदवार पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। ऐसे सीटों की संख्या 70 है। B वो कैटेगरी है, जहां तैयारी है लेकिन उम्मीदवारों को लेकर कन्फ्यूजन है। C कैटेगरी, जहां अब तक कोई उम्मीदवार निकलकर नहीं आया है। हमारी कोशिश है कि जल्द ही C कैटेगरी को A कैटेगरी में बदलें। हम हर सीट के लिए प्रभारी घोषित करते हैं, जो चुनाव के समय उम्मीदवार बनते हैं। इसीलिए हम पहले घोषणा कर देते हैं ताकि चुनाव तक उनका काम देख सकें।












Click it and Unblock the Notifications