मध्यप्रदेश में प्रोफेशनल टैक्स का विरोध, आदेश वापस ना लेने पर AAP ने सरकार को दी चेतावनी

आम आदमी पार्टी के अलीराजपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी जीएसटी जैसी और कोरोना काल की वजह से आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति दयनीय है।

Madhya Pradesh: आम आदमी पार्टी अलीराजपुर के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अलीराजपुर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की है कि आम नागरिकों के द्वारा उपयोग में लाए जाने वाली वस्तुएं है। उन पर प्रोफेशनल टैक्स की जो योजना लागू करने जा रहे हैं। उसे निरस्त किया जाए। इस योजना से किसान की हालत और भी भयावह हो जाएगी। पहले ही किसान महंगे दामों में खाद बीज और किसानी सामग्री खरीद रहे हैं।

AAP Professional Tax Protest

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से प्रोफेशनल टैक्स ग्राम पंचायत में जो लागू करने का आदेश जारी किया है। आम आदमी पार्टी के अलीराजपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। इसको लेकर जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम लिखा एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें कहा गया है कि नोटबंदी जीएसटी जैसी और कोरोना काल की वजह से आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। ऐसे में प्रोफेशनल टैक्स लगने से उनपर बोझ बढ़ जाएगा। इसलिए इसे जल्द ही निरस्त किया जाए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी ना होने पर उग्र विरोध की चेतावनी दी है।

'महज 100 दिनों में दूर नहीं होंगे सदी की महामारी के असर', Mega Job Fair में कोरोना पर बोले पीएम मोदी
विरोध में आम आदमी पार्टी के सचिव राकेश जमरा, जिला सचिव सुमसिंह रावत, जिला यूथ विंग अध्यक्ष अलीराजपुर रंजीत डावर, सुनील तोमर, राहुल राठौड़,संदीप मौर्य, दिलीप अजनार,राजू अपाचे,विजय बामनिया समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+