UP News: निकाय चुनाव को लेकर AAP की अहम बैठक, खास रणनीति पर चर्चा
रायबरेली में आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित निकाय चुनाव के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। इसके बाद अब जिला सम्मेलनों का भी सिलसिला शुरू हो चुका है।
UP News: रायबरेली के जिला सम्मेलन में हर स्थानीय कार्यकर्ताओं को अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष सूरज प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव हाल में आम आदमी पार्टी ही जीतेगी। सूरज प्रधान ने चैयरमैन व पार्षद के संभावित उम्मीदवारों को आवेदन फार्म भी वितरित किये।

अयोध्या प्रांत उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शादाब राईन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मजबूती से चुनाव लडने का आह्वान किया और कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही सभी धर्मों एवं जातियों की एक समान विकास की बात करती है। जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद व नगर पंचायत के चेयरमैन पद के मजबूत दावेदारों में से एक पूनम किन्नर (बुआ जी) ने प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया।
प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम ने कहा कि आम आदमी ने राजनीति की दिशा बदल दी है अब सभी पार्टियां आम आदमी पार्टी की तरह शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करने लगी है। प्रांत उपाध्यक्ष ललित बाल्मीकि और जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद ने भी लोगो को संबोधित किया एवं मंच का संचालन नजर अहमद ने किया। कार्यक्रम में प्रांत से अभिषेक सिंह,हर्षित गौतम व अमित कुमार और जिले से जिला महासचिव गौरव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष शानू खान,राज भैया,जैद खान,ज़ाकिर भाई व सैकड़ों से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications