Haryana News : हरियाणा में आम आदमी पार्टी मजबूत करेगी संगठन, AAP दिग्गजों ने किया मंथन

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपनी कमर कस चुकी है। इसको लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर एक अहम बैठक हुई।

Arvind Kejriwal

हरियाणा (Haryana) विधान चुनाव की तैयारियों की रणनीति को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) मुख्यालय पर एक अहम बैठक हुई। बैठक में 'आप' सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने हरियाणा से पार्टी संगठन को संबोधित करते हुए चुनाव को लेकर मजबूत तैयारी के निर्देश दिए। संगठन को कैसे मजबूत बनाना है और जमीनी स्तर पर कैसे काम करना है, ऐसी तमाम योजनाओं और रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस दौरान हरियाणा के 22 जिलों से आए संगठन के एक-एक साथी को व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने सुझाव साझा करने का अवसर दिया गया।

बैठक में हरियाणा के आम आदमी पार्टी के राज्य प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता और 'आप' नेता अनुराग ढांडा, पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके पदाधिकारी और वॉलंटियर्स मौजूद थे। 'आप' राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं के स्वार्थ से ऊपर उठकर जनता के हित के लिए देश और प्रदेश में संगठन मजबूत करेंगे। अगर हरियाणा विधानसभा में जीत दर्ज करनी है तो जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना अहम है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पद के चक्कर में मेहनत न करे। किसी भी पद और टिकट के लालच में आकर काम करने वाले संगठन से दूर रहें।

इस दौरान हरियाणा राज्य प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनावी मोड में आ जाएं। कमर कस लें, प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है। सभी को किसी भी भेदभाव को मिटा कर एक होकर काम करना है। हरियाणा से जितने ज्यादा साथी आप से जुड़ेंगे, संगठन उतना मजबूत बनेगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा साथियों को संगठन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करें।

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि हमने गुजरात में 6 माह मेहनत करके 41 लाख वोट हासिल किए। हरियाणा में डेढ़ साल बाकी है। अगर सभी एकजुट हो कर काम करेंगे तो हरियाणा में इससे ज्यादा वोट लेकर सरकार बनना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+