हिसार में AAP ने दिया पटवारी एसोसिएशन को समर्थन, BJP पर लगाए ये आरोप
पिछले 10 दिनों से चल रहे पटवारी एसोसिएशन के धरना प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

Haryana News : ग्रेड पे सहित अन्य मांगों को लेकर दि रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। बुधवार इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन दिया। 'आप' पदाधिकारियों ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारियों को हितों की अनदेखी की जा रही है रही है।
बुधवार को धरना को हिसार में पटवारियों का 10वें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। जिसमें ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के यूनिट नंबर एक के प्रधान सुरेश रोहिल्ला, उपप्रधान अनिल बागड़ी, सचिव सुरेंद्र फौजी व अनिल वर्मा तथा सर्व कर्मचारी संघ के जिला सहसचिव अशोक सैनी शामिल हुए। इस दौरान किसान संगठन और कर्मचारी संगठनों ने सरकार पर हठधर्मिता अपनाकर पटवारी व कानूनगो को मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। वहीं आम आदमी पार्टी नेता संजय बूरा ने हरियाणा की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर कर्मचारियों को मांगों को अनदेखा करने और राजस्व कर्मचारियों को हितों पर ध्यान ना देने आरोप लगाया।
पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि धरने को सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक हिसार सचिव विनोद प्रभाकर, स्वास्थ्य विभाग से प्रदीप, हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के यूनिट नंबर एक उपप्रधान रमेश मोर, संगठन सचिव सुभाष लांबा, राजबीर जांगड़ा, जय कुमार, दलीप सोनी, जगमिंद्र पूनिया, भारतीय किसान संघर्ष समिति बालसमंद के सुरेंद्र आर्य, दिलबाग हुड्डा, सतबीर गढ़वाल, मोहन लाल मिठारवाल, अनिल भादू, सतबीर झाझडिय़ा, हवा सिंह झाझडिया, सतबीर गढ़वाल, किसान नेता संदीप धीरणवास, आम आदमी पार्टी नेता संजय बूरा, वीएल शर्मा, विरेंद्र नरवाल, सुभाष कुंडू व जगदीश तायल आदि ने भी समर्थन किया।
सरकार बिना किसी देरी के पटवारी, कानूनगो की पे-ग्रेड, रिक्त पदों पर भर्ती व कानूनगो की स्वीकृत पद आदि मांगों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने अपने संदेश में एसोसिएशन की मांगों का समर्थन किया है।












Click it and Unblock the Notifications