संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जारी रहेगा आम आदमी पार्टी का संघर्ष: AAP सांसद सुशील रिंकू
जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज संसद मैं अपना वक्तव्य रखा और कहा कि देश के संविधान वह लोकतंत्र को बजाने के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से शुरू किया गया संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसी सदन में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश का संविधान तैयार करके सदन को सौंपा था, जिसे बचाने के लिए आज आम आदमी पार्टी की तरफ से संघर्ष शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता क्योंकि देश के लिए कुर्बानियां देने को पंजाबी बढ़कर आगे आए थे। वह संविधान सभा के निर्माण से लेकर अब तक संसद के 75 वर्ष के सफर पर आयोजित विचार चर्चा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ये सिर्फ संसद परिसर नहीं है बल्कि देश के लोकतंत्र का मंदिर है जिसमें देश की महान शख्सियतों ने आहुतियां डाली थी। उन सभी महान लोगों की मौजूदगी वह इस सदन में महसूस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस संविधान व लोकतंत्र को बरकरार रखने के लिए आगे भी अपना संघर्ष ऐसे ही जारी रखेगी।
सांसद सुशील रिंकू ने अपना सारा वक्तव्य पंजाबी भाषा में ही रखा। उन्होंने कहा कि 'अनेकता में एकता' ही हमारे देश का मूल मंत्र है जो कि हमारे लोकतंत्र को और भी मजबूत बनाता है लेकिन देश के लोगों को बांटने व तोड़ने की कोशिशें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी और लोकतंत्र को दबाने के प्रयासों पर हमेशा ही वे अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications