छत्तीसगढ़ में AAP का क्षेत्रीय स्तर पर खास प्लान, BJP और कांग्रेस को मिलेगी कड़ी टक्कर
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी राज्यों में खास प्लान के तहत कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ में पार्टी कार्यकर्ता दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ताओं ने दल के आलाकमान के निर्देश पर तेजी से अमल शुरू कर दिया है। आप कार्यकर्ताओं ने एक अहम बैठक में खास रणनीति के तहत कार्य करने का संकल्प लिया। समीक्षा बैठक में संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी द्वारा संगठन को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में केन्द्र और राज्य सरकार की जनविरोधी कार्यों के विरोध में आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा किए जाने वाले धरना प्रदर्शन की रूपरेखा पर भी विचार विमर्श किया गया।
आम आदमी पार्टी की ये बैठक बगीचा में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष सरहुल राम भगत, जिला सचिव टिकेश्वर एक्का और विष्णु कुलदीप शामिल हुए। बैठक में जिलाध्यक्ष सरहुल राम भगत ने संगठन के विस्तार के संबंध में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस बैठक में प्रदेश संगठन प्रभारी व दिल्ली के विधायक संजीव झा के जिले के दौरे की समीक्षा की गई।
सरहुल भगत ने बताया कि प्रदेश संगठन प्रभारी संजीव झा ने जिला चिकित्सालय में हुए करोड़ों का घोटाला मामले की जांच और कार्रवाई की गई लीपापोती के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया हैं। इसके लिए संगठन के सभी सदस्य एकजुट हो कर तैयारी कर रहे हैं। कार्यकर्ता हर दरवाजे पर दस्तक देंगे और पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में जीत का परचम लहराने के बाद अब 'आप' की छत्तीसगढ़ में विजय पताका लहराने का समय आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications