यूपी में आम आदमी पार्टी तैयार कर रही सोशल मीडिया टीम, केजरीवाल मॉडल को जनता के बीच लाने की योजना
यूपी आगामी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारी अंतिम चरण में है। पार्टी यूपी के जिलों में सोशल मीडिया टीम तैयार कर रही है।
AAP Social Media Team: यूपी आगामी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारी अंतिम चरण में है। पार्टी यूपी के जिलों में सोशल मीडिया टीम तैयार कर रही है। आप के सोशल मीडिया प्रदेश सचिव अर्पित गिरी ने बताया कि विवेक गुप्ता आई टी सेक्टर के एक्सपर्ट हैं। वे वाराणसी में आप की सोशल मीडिया टीम को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा गया है।

आम जनता तक पहुंचने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी अब सोशल मीडिया के जरिए यूपी में दिल्ली व पंजाब के केजरीवाल मॉडल को बताने के लिए अपनी तैयारी तेज कर रही हैं। इसके लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने 38 जिलों के सोशल मीडिया प्रभारियों की घोषणा कर दी है। वाराणसी से रोहनिया विधानसभा निवासी विवेक गुप्ता को जिले का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
सोशल मीडिया प्रदेश सचिव अर्पित गिरी ने देते हुए बताया कि विवेक आई टी सेक्टर के एक्सपर्ट माने जाते हैं व वाराणसी में सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं।
विवेक को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी वाराणसी से प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, निवर्तमान प्रदेश सचिव देवकांत वर्मा, काशी प्रांत सचिव पल्लवी वर्मा, जिला अध्यक्ष रमा शंकर सिंह, महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय, श्रम प्रकोष्ठ महानगर सचिव आर के उपाध्याय, संभावित उम्मीदवार मड़ौली आशीष गौर इत्यादि साथियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उम्मीद है कि जनपद में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी।












Click it and Unblock the Notifications