आम आदमी पार्टी ने की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की घोषणा, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को जिम्मेदारी
संदीप पाठक को महासचिव बनाना पंजाब और हरियाणा में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के इनाम के तौर पर देखा जा रहा है।

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। संदीप पाठक पंजाब और गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रभारी थे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, जबकि गुरजात में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया।
गुजरात में पार्टी के प्रदर्शन के चलते ही AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। संदीप पाठक को महासचिव बनाना पंजाब और हरियाणा में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के इनाम के तौर पर देखा जा रहा है। संदीप पाठक पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य भी होंगे। अब पाठक पर पूरे देश में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।
राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है और पार्टी की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही संदीप पाठक को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पी.ए.सी.) का स्थायी सदस्य भी बनाया गया। बता दें कि आम आदमी पार्टी को निर्वाचन आयोग से आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। जिक्रयोग्य है कि पंजाब और गुजरात में चुनाव प्रभारी थे। पंजाब और गुजरात की सफलता में संदीप पाठक का काफी अच्छा सहयोग रहा है। गुजरात में पहली बार पार्टी को 5 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications