Punjab News: राजपुरा नगर कौंसिल के पदों पर आम आदमी पार्टी ने दर्ज की जीत
पंजाब के राजपुर नगर कौंसिल में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली। लम्बे समय से खाली पड़े दो पदों सीनियर उप-प्रधान व उप-प्रधान के लिए 'आप' कार्यकर्ताओं चुना गया।

Pinjab News: राजपुरा नगर कौंसिल में पिछले लम्बे समय से खाली पड़े सीनियर उप-प्रधान व उप-प्रधान पदों पर आम आदमी पार्टी के जय किशन अग्रवाल और एडवोकेट रविंदर सिंह चुने गए। राजपुरा में इसे आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत मानी जा रही है। नगर कौंसिल की 30 में से आम आदमी पार्टी को 20- 20 वोट मिले।
वोटिंग में कांग्रेस की ओर से अमनदीप सिंह नागी को सीनियर उप-प्रधान व जगनन्दन गुप्ता को उप-प्रधान के लिये उम्मीदवार बनाया गया। आप पार्टी के उम्मीदवारों को 30 में से 20-20 वोट मिलीं जबकि कांग्रेस उम्मीदवारों को महज 10-10 मत मिले।
नगर कौंसिल कार्यालय में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद ने। कौंसिल के पदों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्तायों क चुने जाने के बाद 'आप' की इस जीत पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। इस मौके पर विधायक नीना मित्त, अजय मित्तल, प्रवीण छाबड़ा, सोनू कक्कड़ व गुरलाल सभी को धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications