Chhattisgarh: हसदेव अरण्य बचाने के लिये AAP का जोरदार विरोध, BJP और कांग्रेस पर गंभीर आरोप
छत्तीसढ़ के हसदेव अरण्य में चल रही पेड़ों की कटाई का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में AAP के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं राज्यपाल अनुसूईया उइके के मिलने पहुंचे।
Chhattisgarh News: छत्तीसढ़ के हसदेव अरण्य में चल रही पेड़ों की कटाई का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में AAP के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं राज्यपाल अनुसूईया उइके के मिलने पहुंचे। इस मौके पर हुपेंडी ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल प्रदेश कि जनता के साथ छलावा कर रहें हैं।

प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था कि अगर कांग्रेस की सरकार आयी तो हसदेव अरण्य को नहीं कटने नही देंगें। लेकिन आज भूपेश बघेल उद्योगपति अडानी को फायदा पहुंचाने की खातिर इतने विरोध के बावजूद 27 व 28 सितंबर को पुलिस के बल पर पेड़ों की कटाई करवा रहें हैं। अबतक लगभग 12 हजार पेड़ो की कटाई हो चुकी है जोकि बेहद गंभीर है।
कोमल हुपेंडी ने बताया कि आज ज्ञापन सौंपने के दौरान राज्यपाल महोदय दौरे पर बाहर थी व हमे आश्वाशन दिया गया है कि जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात का समय दिया जाएगा एवं साथ ही कहा गया है कि राज्यपाल महोदय के कार्यालय से सोमवार तक पत्र जारी कर हसदेव में पेड़ो की कटाई पर रोक लगाई जाने प्रदेश सरकार को कहा जायेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा दोनो सिर्फ अदानी अंबानी को लाभ देने वाली पार्टी साबित हो चुकी है, इन्हे आम जनता से कोई मतलब नहीं। जब जंगल ही नही रहेगा तो इंसानों को तो तकलीफ होगी ही साथ ही जानवरों के लिए भी ठिकाना नहीं रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications