Uttarakhand: आम आदमी पार्टी की बीजेपी को घेरनी तैयारी, जल्द शुरू होगा 'पोल खोलो' अभियान

उत्तराखंड में आगामी चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरने का ठोस प्लान बना चुकी है। पूरे उत्तराखंड में इसे एक अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा।

Arvind Kejriwal

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर भाजपा को घेरनी की तैयारी कर चुकी है। पार्टी की ओर से प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। जिसे' पोल खोलो' नाम दिया गया है। 'आप' उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जल्द ही ये अभियान शुरू करने जा रही है।

आम आदमी पार्ट के नेताओं के अनुसार भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक घोटाले आदि चरम पर है लेकिन प्रदेश सरकार कोई आवश्यकता कदम नहीं उठा रही है। आम आदमी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बिष्ट ने कहा कि सरकार के कार्यकाल को एक साल पूरा होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था बनाने और विकास में सरकार नाकाम साबित हो रही है।

'आप' प्रदेश प्रमुख ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होना सरकार की कार्यप्रणाली को उजागर करता है। बिष्ट ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+