अगले लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी AAP, राष्ट्रीय राजनीति में जगह बनाने की कोशिश में लगे केजरीवाल
अगले लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी AAP, राष्ट्रीय राजनीति में जगह बनाने की कोशिश में लगे केजरीवाल
नई दिल्ली, 18 अगस्त: अगले लोकसभा चुनावों में अभी करीब 2 साल का वक्त बाकी है, लेकिन तमाम दलों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें दिल्ली और पंजाब की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी भी शामिल है। पंजाब में भारी जीत के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। खुद अरविंद केजरीवाल की नजरें अब 2024 पर टिक गई हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि केजरीवाल सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी ने बड़े स्तर पर तैयारी भी शरू कर दी है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब अपनी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी हर राज्य में चुनाव लड़ रही है, बिना किसी गठबंधन के चुनावी मैदान में उतरना भी एक रणनीति के तहत है। इससे ये मैसेज देने की कोशिश की जा रही है कि AAP खुद में एक विकल्प हो सकती है। आने वाले हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव के लिए भी पार्टी ने कमर कस ली है। यानी केजरीवाल इन तमाम विधानसभा चुनावों को सीढ़ी बनाकर 2024 का पहाड़ चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
2024 को देखते हुए अब आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपने लिए जमीन खोजना अभी से शुरू करना चाहती है. इसीलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज यानी 17 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़ा राष्ट्रीय कैंपेन लॉन्च करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी का ये कैंपेन "मेक इंडिया नंबर 1" की थीम पर शुरू किया जायेगा।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इसे पूरे देश में भी लेकर जाएंगे। साथ ही कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी 2024 के चुनाव में बेहद संजीदगी के साथ उतरेगी और पार्टी की कोशिश होगी कि इस बार राष्ट्रीय राजनीति में खुद के लिए एक बड़ी जगह बना सके।
अरविंद केजरीवाल ''मेक इंडिया नंबर 1" नाम की जिस थीम को लॉन्च करने की तैयारी में हैं उसे पिछले कुछ समय से लगातार वो अपने भाषणों में शामिल भी करते रहे हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में भी कहा था कि हमें आजादी मिले 75 साल हो गए लेकिन अभी भी हम काफी पीछे रह गये हैं, जबकि कई ऐसे देश है जिन्होंने बेहद कम समय में काफी सफलता हासिल कर ली है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications