राजस्थान में बूथलेवल तक AAP को मजबूती देने में जुटे कार्यकर्ता, विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी पार्टी

राजस्थान में आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूती देन के लिए अभियान चला रहा है। जिसका उद्देश्य पार्टी को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बूथ लेवल का मजबूती देना है।

Arvind Kejriwal

Rajasthan News : राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता कस्बों और शहरों में जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत करा रहे हैं। इस दौरान आप सदस्यों द्वारा उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सवाईमाधोपुर के गंगापुर सिटी की दौरा किया।

गंगापुर सिटी राजस्थान में संगठन निर्माण और आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी गांव और बूथ लेवल तक संगठन का विस्तार करेगी। इसी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक के मुख्य आतिथ्य में बैठक संपन्न हुई। राजस्थान से आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संभाग अनुसार बांटकर सबसे अलग अलग बैठक की गई। एक एक करके सभी कार्यकर्ताओं को सुना गया और उनकी राय ली गई।

पार्टी के वरिष्ठ सदस्य अवतार सत्तावन ने बताया कि पार्टी ने निश्चित किया है कि राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रथम चरण में संगठन निर्माण पर फोकस रहेगा। ब्लॉक, ग्राम पंचायत और बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। एक बूथ दस यूथ का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद राजस्थान के कार्यकर्ताओं के साथ ये पहली बैठक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+