Rewari News : आम आदमी पार्टी स्कूली बच्चों को दी सहायता, वितरित किए स्वेटर

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में बढ़ती ठंड के बीच स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए हैं।

Aam Aadami Party Rewari

Rewari News : ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आम आमदी पार्टी ने स्कूली बच्चों स्वेटर वितरित किए। आम आदमी पार्टी कोसली विधान सभा अध्यक्ष नीरज यादव मोतला ने कोसली ब्लाक के भाँकली सरकारी स्कूल में गरीब जरूरतमंद बच्चों को गर्म स्वेटर का वितरण किया।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) कोसली विधानसभा के अध्यक्ष नीरज यादव मोतला ने गांव भांकली के सरकारी स्कूल के 150 गरीब जरूरतमंद बच्चो को चल रही शीत लहर के प्रकोप से ठिठुरन और सर्दी से बचाव के मद्देनजर गर्म स्वेटरो का वितरण किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के रेवाड़ी जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा,युवा जिला अध्यक्ष कपिल खरसानकी ,किसान विंग जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह बूढ़पुर,तरुण यादव,रणसिंह भांकलि,कुलदीप खलडीया ,विशाल ढाणा,पवन गुर्जर आदि पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ अनेकों भांकली ग्राम निवासी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नीरज यादव मोतला ने आगे होने वाली परीक्षाओं में टाप करने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटे जाने का प्रोत्साहन देने की घोषणा की। जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने शिक्षको और अभिभावकों को अपने बच्चो को सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक संख्या में अध्यन करवाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए नीरज यादव मोतला का आभार जताया।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में तेजी से तापमान घटा है। बढ़ते कुहरे के चलते दृश्यता भी कम हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा में कड़ाके की ठंड हो रही है। यहां दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तेजी से गिर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+