'BJP के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया एक और पुल', गुजरात में टूटा पुल तो आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल

Aam Aadmi Party: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार 24 सितंबर को एक पुल ढह गया। यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ता था। अचानक पुल ढह जाने से ट्रक सहित कई वाहन नदी में जा गिरे थे और इस घटना में 10 लोगों के डूबने की खबर भी सामने आई थी।

हालांकि, रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बचा लिया गया। वहीं, अब पुल ढहने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। साथ ही, सवाल किया है कि क्या इस बार भी मोदी पूल टूटने के जिम्मेदार लोगों को बचाएंगे?

Arvind Kejriwal

दरअसल, गुजरात में हुई पुल टूटने की घटना के कुछ घंटों बाद आम आदमी पार्टी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में लिखा है कि,

Modi का Gujarat Model धराशायी! गुजरात में Morbi के बाद BJP के भ्रष्टाचार की भेंट एक और पुल चढ़ गया। मोदी, पिछली बार #Morbi पूल टूटने के जिम्मेदार भ्रष्टाचारियों को बचा ले गए थे। क्या इस बार भी Modi पूल टूटने के जिम्मेदार लोगों को बचाएंगे?

बता दें, यह हादसा सुरेंद्रनगर जिले के वस्तदी गांव के पास रविवार 24 सितंबर को दोपहर के वक्त हुआ था। यहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल भोगावों नदी पर बना हुआ है, जो टूट गया। इस हादसे में पुल पर मौजूद ट्रक, बाइक चालक सहित कई वाहन नदी में गिर गए थे।

इस हादसे के मौके पर चीख-पुकार मच गई। तो वहीं, इस हादसे के बाद पुल मौजूद कई वाहन आपस में टक्कर गए थे। इस हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचाए गए व्यक्तियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।

जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर केसी संपत के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग को चूरा तहसील से जोड़ने वाला पुल 40 साल पुरानी संरचना थी। अधिकारियों ने भारी वाहनों के लिए पुल तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी थी। ऐसा प्रतीत होता है कि एक डंपर के ऊपर से गुजरने की कोशिश के बाद पुल ढह गया।

कलेक्टर ने कहा, पुल पहले ही सड़क और भवन विभाग को सौंप दिया गया है और एक नई संरचना बनाने की मंजूरी भी दे दी गई है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, जो लोग नदी में गिरे थे सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+