Jalandhar By-Poll: टेलीकॉलिंग के जरिए AAP उम्मीदवारों का सर्वेक्षण, कांग्रेस का किला होगा ध्वस्त
संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से खाली हुई जालंधर सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। पंजाब के ये सीट अब आम आदमी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का विषय है।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि संगरूर के बाद जालंधर लोकसभा उपचुनाव आप के लिए एक और परीक्षा होगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर में कांग्रेस के गढ़ को नहीं तोड़ सकी। कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले नौ में से पांच विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी।
संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से जालंधर सीट खाली हो गई थी। जिस पर अब उपचुनाव हो रहा है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए इसे कड़ी परीक्षा माना जा रहा है। उम्मीदवार तय करने से पहले उसकी ताकत को आंका जा रहा है। टेलीकॉलिंग के जरिये संभावित उम्मीदवारों के बारे में लोगों से पूछा जा रहा है कि वह कैसा है? क्या आप इसको वोट डालेंगे? आप द्वारा यह सर्वेक्षण पिछले दो दिन से किया जा रहा है और अगले 48 घंटे में खत्म हो जाएगा। सर्वे में बसपा नेता बलविंदर कुमार, कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू के अलावा विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन के बारे में जानकारी ली जा रही है।
राजनीति के जानकारों का कहना है कि संगरूर के बाद जालंधर लोकसभा उपचुनाव आप के लिए एक और परीक्षा होगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर में कांग्रेस के गढ़ को नहीं तोड़ सकी। कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले नौ में से पांच विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। वहीं आप सिर्फ चार सीटों पर जीत हासिल कर सकी। ऐसे में जालंधर आप के लिए संगरूर से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा।
आप द्वारा जालंधर की सीट को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है और यही वजह है कि सीएम मान एक सप्ताह में तीन चक्कर जालंधर के लगाकर गए हैं। हिंदू वोटों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थ देवी तालाब मंदिर गए और रविदासिया वोट के लिए डेरा बल्लां अरविंद केजरीवाल के साथ नतमस्तक हुए।












Click it and Unblock the Notifications