यूपी निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की खास रणनीति, संगठन को मजबूती दे रहे कार्यकर्ता

आजमगढ़ जिले में आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। संगठन की मजबूती को लेकर सिधारी के मैरिज लॉन में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य मकसद पूर्वांचल में पार्टी संगठन को मजबूत करना है।

UP News: आजमगढ़ जिले में आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। संगठन की मजबूती को लेकर सिधारी के मैरिज लॉन में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य मकसद पूर्वांचल में पार्टी संगठन को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के अध्यक्ष राजेश यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी कमलेश रहे। बैठक में संगठन निर्माण एवं नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं संग परिचर्चा की गई।

AAP Azamgarh

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीमांचल प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए संगठन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में संगठन के निर्माण के लिए सभी लोगों प्रयासरत रहना चाहिए। राजेश यादव का कहना है कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने इतनी तेजी से विकास किया है। लोग आम आदमी पार्टी को चार आदमी पार्टी कहते थे आज आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है और दो राज्यों में सरकार बनाने जा रही है।

आप के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि आज अगर भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए कोई पार्टी माद्दा रखती है वह आम आदमी पार्टी है। आगामी नगर निकाय चुनाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं और पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का कार्य करें। इसके साथ ही सभी संभावित प्रत्याशी टीम बनाकर प्रत्येक वार्ड में जाएं और लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाएं तथा पार्टी से जोड़ने का कार्य करें, जिससे पार्टी को मजबूती मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+