तेलंगाना: 'जितनी जल्दी कम्युनिस्ट भाई इन गिरगिटों की...', रेवंत रेड्डी ने BRS नेता पर साधा निशाना
वरिष्ठ बीआरएस नेता और स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव द्वारा कम्युनिस्टों की आलोचना करने पर टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वाम दलों को बीआरएस राजनीतिक 'गिरगिट' से सावधान रहने की जरूरत है।
हाल ही में हरीश राव ने कहा कि सिद्दीपेट विधानसभा क्षेत्र में कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं की कोई मौजूगही नहीं थी, जिसका वे राज्य विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं।

रेवंत ने बीआरएस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के साथ-साथ हरीश राव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नदी पार करने के बाद बेड़ा जलाने की हमेशा से आदत है। उन्होंने कहा, हरीश राव ने कम्युनिस्टों के खिलाफ अपनी टिप्पणी से इसे एक बार फिर साबित कर दिया है।
रेवंत ने कहा कि बीआरएस ने कम्युनिस्ट पार्टियों के समर्थन से मुनुगोडे विधानसभा उपचुनाव जीता और अब कह रहे हैं कि उनकी कोई मौजूगही नहीं है। रेवंत ने कहा, "जितनी जल्दी कम्युनिस्ट भाई इन गिरगिटों की प्रकृति को समझ लेंगे, उनके और समाज के लिए उतना ही बेहतर होगा।"












Click it and Unblock the Notifications