आंध्र प्रदेश में बनेगा विशाल दवा पार्क,केंद्र सरकार देगी एक हजार करोड़ रुपये की मदद

भारत सरकार ने फार्मास्युटिकल विभाग की बल्क ड्रग पार्कों (बीडीपी) को बढ़ावा देने की योजना के तहत एक हजार करोड़ रुपये के अनुदान के साथ एक बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने के लिए आंध्र प्रदेश को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी ह

अमरावती,31 अगस्त:भारत सरकार ने फार्मास्युटिकल विभाग की बल्क ड्रग पार्कों (बीडीपी) को बढ़ावा देने की योजना के तहत एक हजार करोड़ रुपये के अनुदान के साथ एक बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने के लिए आंध्र प्रदेश को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है।

medices

केंद्रीय फार्मास्युटिकल विभाग के संयुक्त सचिव एन. युवराज ने मंगलवार को राज्य सरकार को इस बारे में सूचित किया है, और सात दिनों के भीतर अपनी मंजूरी देने और नब्बे दिनों के भीतर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

केंद्रीय अनुदान, पूर्वी गोदावरी जिले के थोंडांगी मंडल में प्रस्तावित स्थान पर बल्क ड्रग पार्क में सामान्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए है। आंध्र प्रदेश दक्षिण भारत का एकमात्र राज्य है जिसने बल्क ड्रग पार्क के लिए सहायता अनुदान प्राप्त किया है।

राज्य मंत्रिमंडल ने अगस्त 2020 में पूर्वी गोदावरी जिले में 6,940 करोड़ रुपये के निवेश के साथ बल्क ड्रग पार्क की स्थापना को मंजूरी दी थी जिसके लिए आंध्र प्रदेश बल्क ड्रग इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन नामक एक विशेष प्रयोजन वाहन का भी गठन किया गया था।

राज्य सरकार को अब 2,000 एकड़ की सीमा में बल्क ड्रग पार्क विकसित करने के लिए एक निजी भागीदार की तलाश करनी होगी। जबकि देशभर के 13 राज्यों ने इस योजना के तहत बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रतिस्पर्धा की, अंतत: गुजरात, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश सफल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+