दिल्ली के 7 अहम फ्लाईओवर की होगी मरम्मत, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

दिल्ली में यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए अरविंद केजरीवाल नीत सरकार ने मंगलवार को सात महत्वपूर्ण फ्लाईओवर के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य को मंजूरी दे दी।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये परियोजनाएं 12.46 करोड़ रुपये की हैं। सरकारी अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि सात परियोजनाओं में अफ्रीका एवेन्यू फ्लाईओवर, मोती बाग फ्लाईओवर, सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर, आईटीओ फ्लाईओवर, तिलक नगर जिला केंद्र फ्लाईओवर, तिलक नगर मेट्रो फ्लाईओवर और पंजाबी बाग फ्लाईओवर शामिल हैं।
सिसोदिया ने परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों को बेहतर सड़कें और फ्लाईओवर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सिसोदिया ने कहा, 'यह सुनिश्चित करने के लिए, पीडब्ल्यूडी दिल्ली के सात मुख्य फ्लाईओवर के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का काम करेगा। इससे फ्लाईओवर को मजबूती मिलेगी और उनके जीवन काल में 20 साल तक की वृद्धि होगी।'












Click it and Unblock the Notifications