तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 6,003 भाजपा नेताओं ने टिकट के लिए किया आवेदन, इस सीट से आई तीन एप्लिकेशन
तेलंगाना विधानसभा के चुनाव 2023 के अंत में होने की संभावना है। तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (पूर्व नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति) ने जहां अधिकांश सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं विपक्षी पार्टी भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के आवेदन एकत्र कर रही है।

6,003 भाजपा नेताओं ने टिकट के लिए किया आवेदन
भाजपा ने 4 से 10 सितंबर तक एक अभियान चलाया जिसमें विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी टिकटों के लिए 6,003 भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। रविवार आवेदन के अंतिम दिन 2,727 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन जमा किए। वहीं इसकी तुलना में, प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के टिकटों के लिए 1,006 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
भाजपा आवेदन शुल्क नहीं ले रही
बता दें तेलंगाना कांग्रेस ने सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों से प्रति आवेदन 50,000 रुपये और एससी और एसटी उम्मीदवारों से 25,000 रुपये चुनाव में आवेदन के लिए हैं जबकि भाजपा ने कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया। भाजपा की आवेदन प्रक्रिया के दौरान यह देखा गया कि सामान्य पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत हर क्षेत्रों के लोगों ने चुनाव लड़ने में रुचि दिखाई। हालांकि कई आवेदन भाजपा ने लेने से इनकार कर दिया।
भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव ने टिकट की मांंग
भाजपा कार्यकर्ता खम्मम से वीरभद्रम हैं, जो खम्मम और पलेयर दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे हैं। सूर्यापेट जिले से भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव सीएच प्रमीला ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है। कोडाद विधानसभा क्षेत्र में दलितों के उत्थान के लिए काम करने वाली एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रमीला को उम्मीद है कि उनकी पृष्ठभूमि को देखते हुए भाजपा उन्हें टिकट देने के लिए मान जाएगी
बीजेपी आवेदन की समय सीमा बढ़ा सकती है
टिकट चाहने वालों में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य और नेता भी शामिल हैं। पूर्व राज्य प्रवक्ता मीर फिरासथ अली बाकरी ने रविवार को चारमीनार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना आवेदन दायर किया। टिकट के दावेदारों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए बीजेपी समय सीमा बढ़ा सकती है।
भाजपा निज़ामाबाद शहरी सीट के लिए तीन नेताओं ने किया आवेदन
वहीं वरिष्ठ नेता गोपाल शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव में निज़ामाबाद शहरी निर्वाचन क्षेत्र के संदर्भ में भाजपा के टिकट के लिए आवेदन किया। उन्होंने तेलंगाना आंदोलन के दौरान निज़ामाबाद जिला जेएसी अध्यक्ष के रूप में काम किया। वहीं बीजेपी ओबीसी विंग के आधिकारिक प्रवक्ता मदासु स्वामी यादव ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है। पार्टी की राज्य समिति के सदस्य धनपाल सूर्यनारायण गुप्ता ने पहले ही एक आवेदन जमा कर दिया है, जिसमें उसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है।












Click it and Unblock the Notifications