ओडिशा के 57 रेलवे स्टेशन होंगे अपग्रेड, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे ने की तैयारी

ओडिशा में करीब 57 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन के तहत अपग्रेड करने के लिए ओडिशा में 57 स्टेशनों को चिन्हित किया है।

इस योजना के तहत, इन सभी रेलवे स्टेशनों को हर तरह की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशनों तक पहुंचने वाली सड़कें भी विकसित की जाएंगी।

odisha

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) के मुताबिक कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य पहले ही शुरू कर दिए गए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लंबे समय के विजन के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों का विकास किया जाएगा। इसमें स्टेशन तक पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान की तैयारी और अलग-अलग चरण में उन्हें लागू करना शामिल है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत डेवलेपमेंट के लिए जिन स्टेशनों को चुना गया है, उनमें- अंगुल, बादामपहाड़, बलांगीर, बालासोर, बालूगांव, बारबिल, बरगढ़ रोड, बारीपदा, बारपाली, बेलपहाड़, बेतनोती, भद्रक, भवानीपटना, भुवनेश्वर, बिमलागढ़, ब्रह्मपुर, ब्रजराजनगर, छत्रपुर, कटक, दमनजोड़ी, ढेंकनाल, गुनुपुर, हरिशंकर रोड, हीराकुड, जाजपुर-क्योंझर रोड, जलेश्वर, जारोली, जेपोर, झारसुगुड़ा, झारसुगुड़ा रोड, कांटाबांजी, केंदुझारगढ़, केसिंगा, खरियार रोड, खुर्दा रोड, कोरापुट, लिंगराज मंदिर रोड, मंचेश्वर, मेरामंडली, मुनिगुडा, न्यू भुवनेश्वर, पानपोष, पारादीप, पारलाखेमुंडी, पुरी, रघुनाथपुर, रायराखोल, रायरंगपुर, राजगांगपुर, रायगड़ा, राउरकेला, सखी गोपाल, संबलपुर, संबलपुर शहर, तालचेर, तालचेर रोड और टिटलागढ़ जंक्शन शामिल हैं।

पहले चरण में कुछ प्रमुख स्टेशनों के लिए काम शुरू हो चुका है और ईसीओआर के तहत 25 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के लिए चुना गया है। ये स्टेशन हैं- सखीगोपाल, मंचेश्वर, ढेंकनाल, छत्रपुर, अंगुल, पलासा, मेरामंडली, बालूगांव, लिंगराज मंदिर रोड, तालचेर रोड, खुर्दा रोड, कांटाबांजी, बरगढ़ रोड, हीराकुड, रायराखोल, बारपाली, मुनिगुड़ा, बलांगीर, हरिशंकर रोड, महासमुंद, भवानीपटना, खरियार रोड, विजयनगरम, दुव्वाडा और दमनजोड़ी रेलवे स्टेशन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+