झारखंड के 413 आंदोलनकारी चिन्हित, सीएम सोरने से मिली प्रस्ताव को मंजूरी

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में कुल 413 आंदोलनकारियों को चिन्हित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को झारखंड आंदोलनकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आंदोलकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से जारी है। आने वाले दिनों में अन्य पात्र आंदोलकारियों को चिन्हित किया जाएगा।

 Hemant Soren

चिन्हित आंदोलनकारियों में बोकारो के 20, देवघर के 132, धनबाद के 12, गिरिडीह के 43, गोड्डा के 19, गुमला के 33, हजारीबाग के 23, कोडरमा के 13, लातेहार के 02, लोहरदगा के 29, रामगढ़ के 08, रांची के 47, साहेबगंज के 10 और सरायकेला के 22 आंदोलनकारी शामिल हैं।

सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री आंदोलनकारियों के संघर्ष को सम्मान देने के प्रति संजीदा रहे हैं। यही वजह है कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के पुनर्गठन, आंदोलनकारी या उनके आश्रितों को मासिक पेंशन और अन्य सुविधाएं देने को लेकर निर्णय लिया है।

झारखण्ड/वनांचल अलग राज्य के गठन के लिए चिन्हित पांच आंदोलनकारियों के मृत्युपरांत उनके आश्रितों को लाभ देने के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री ने झारखण्ड/ वनांचल एवं जेपी आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग से प्राप्त 13वीं संपुष्ट सूची को भी पूर्व में स्वीकृति दी है। सीएम का स्पष्ट निर्देश है कि आंदोलन के अंतिम पंक्ति में शामिल रहे पात्र आंदोलनकारी को लाभ दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+