हरियाणा में 2 IAS-32 HCS समेत 38 अफसर बदले:राहुल नरवाल पानीपत के नए निगम कमिश्नर, 7 जिलों में नए RTA सेक्रेटरी

हरियाणा में CM मनोहर लाल की अगुवाई वाली सरकार ने नए साल से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शनिवार को जारी आदेश में 2 IAS और 32 HCS समेत 38 अफसरों का तबादला कर दिया है।

manohar laal

चंडीगढ़, 25 दिसंबरःहरियाणा में CM मनोहर लाल की अगुवाई वाली सरकार ने नए साल से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शनिवार को जारी आदेश में 2 IAS और 32 HCS समेत 38 अफसरों का तबादला कर दिया है। इंडस्ट्रीज व कॉमर्स के डायरेक्टर जनरल IAS शेखर विद्यार्थी को हरियाणा गवर्नर के सेक्रेटरी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। यहां तैनात सेक्रेटरी अतुल कुमार फिलहाल ट्रेनिंग पर है।

वहीं IAS राहुल नरवाल को पानीपत नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। पहले वह भिवानी और चरखी दादरी के जिला म्युनिसिपल कमिश्नर रह चुके हैं।

हैरतजीत कौर को करनाल में DTO कम RTA सेक्रेटरी लगाया गया है। मनीता मलिक हरियाणा की एडिशनल ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी तैनात की गई हैं।

शालिनी चेतल को हिसार डिवीजन के कमिश्नर का OSD लगाया गया है। रिचा को पंचकूला नगर निगम का जॉइंट कमिश्नर लगाया गया है।

सुशील कुमार अंबाला के DTO कम RTA सेक्रेटरी होंगे। शंभु को सोनीपत का DTO कम RTA सेक्रेटरी लगाया गया है। उदय सिंह गुरुग्राम के DTO कम RTA सेक्रेटरी होंगे।

पुलकित मल्होत्रा फरीदाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट होंगे। राजकुमार सैनी को महेंद्रगढ़, विजय देसवाल को पलवल और डॉ नीरज जिंदल को पानीपत का DTO कम RTA सेक्रेटरी लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+