CM केजरीवाल और भगवंत मान ने सिंगापुर से ट्रेनिंग करके लौटे प्रिंसिपलों से जाना अनुभव
भगवंत मान ने 4 फरवरी को 36 प्रिंसिपल्स के पहले बैच को सिंगापुर भेजा था, जो कि 6 से 10 फरवरी तक सिंगापुर में प्रोफेशनल टीचिंग ट्रेनिंग सैमिनार में शामिल होने के बाद आज यानी 11 फरवरी को वापिस आ रहे हैं।

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपल्स सिंगापुर में ट्रेनिंग लेने के बाद आज वापिस लौटे हैं। इस संबंधित जानकारी खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके दी है।
सी.एम. ने ट्वीट करते हुए लिखा,"सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपल आज सिंगापुर में ट्रेनिंग के बाद आज वापिस अपनी धरती पर लौटे है, जिनका मैं सम्मान के साथ स्वागत करूंगा...मुझे आशा है कि सभी की ट्रेनिंग सफल हुई है, आपने इन दिनों में जो कुछ भी सीखा है वह बच्चों के भविष्य के लिए काम आएगा...सभी को शुभकामनाएं।'
AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल और CM पंजाब भगवंत मान ने आज सिंगापुर ट्रेनिंग कर लौटे 36 स्कूल प्रिंसिपलों से बातचीत की। बता दें कि भगवंत मान ने 4 फरवरी को 36 प्रिंसिपल्स के पहले बैच को सिंगापुर भेजा था, जो कि 6 से 10 फरवरी तक सिंगापुर में प्रोफेशनल टीचिंग ट्रेनिंग सैमिनार में शामिल होने के बाद आज यानी 11 फरवरी को वापिस आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार मामले में भगवंत मान सरकार सख्त, आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के 15 मामले की जांच शुरू करने के निर्देश












Click it and Unblock the Notifications