जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ में 22 जिला संयोजकों समेत 32 पदाधिकारी घोषित

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश भाटिया, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मित्तल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद व्यापार सेल में 10 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है।

जेजेपी व्यापार सेल में सुनील गुप्ता, मंगत राम ओबेरॉय और अशोक बंसल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं। मनफूल शर्मा को प्रदेश प्रधान महासचिव, अजय बठला को प्रदेश संगठन सचिव, विपिन गोयल को प्रदेश प्रवक्ता, नरेंद्र जैन को प्रदेश प्रचार सचिव, हर्ष मित्तल और विकास जैन को आईटी कोऑर्डिनेटर तथा सुखविंदर सुरा को प्रदेश कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

jjp-business-cell

इनके अलावा जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ में अंबाला जिले में प्रवीन गुप्ता, भिवानी में प्रदीप गोयल, दादरी में सुरेंद्र कहानोरिया, फतेहाबाद में अमर जिंदल, फरीदाबाद में राकेश गर्ग, गुरुग्राम में विद्यासागर कथुरिया, हिसार में राम अवतार बिचपड़ी, झज्जर में सतपाल दलाल, जींद में राजेश जैन बिट्टू, कैथल में देवेंद्र जसवंती, कुरुक्षेत्र में जगतार तारा एमसी और करनाल में सुभाष गुप्ता को जिला संयोजक बनाया गया हैं।

इसी तरह महेंद्रगढ़ में बजरंग लाल अग्रवाल, नूंह में अनिल बंसल, पलवल में नवीन कतियाल, पंचकुला में हरबंस सिंगला, पानीपत में गंगा गुप्ता, रेवाड़ी में सुधीर चौधरी, रोहतक में जितेंद्र बल्हारा, सिरसा में अंजनी लंडा, सोनीपत में नरेंद्र गहलावत और यमुनानगर में सनम लुथरा व्यापार सेल में जिला संयोजक होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+