ट्रेनिंग के लिए कैंब्रिज विश्वविद्यालय जाएंगे दिल्ली सरकारी स्कूलों के 30 प्राचार्य
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के करीब 30 विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी 10 अक्टूबर से 'नेतृत्व प्रशिक्षण' कार्यक्रम के लिए इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। दिल्ली सरकार की पहल के तहत आठ दिन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम दिल्ली सरकार के विद्यालयों के 30 प्राचार्यों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिये आयोजित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि कैम्ब्रिज की अपनी यात्रा के दौरान, प्राचार्य और अधिकारी जमीनी स्तर पर नीतियों के क्रियान्वन को समझने के मकसद से तीन विद्यालयों - फुलब्रिज एकेडमी, विचफोर्ड विलेज कॉलेज और चेस्टरटन कम्युनिटी कॉलेज का भी दौरा करेंगे। बयान के अनुसार, "प्रशिक्षण के दौरान, प्राचार्यों को शिक्षा विशेषज्ञों से मिलने का अवसर मिलेगा। वे तीन स्थानीय शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों और शिक्षकों से यह समझने के लिए मिलेंगे कि वे देश की शिक्षा नीतियों को जमीन पर प्रभावी ढंग से किस तरह लागू कर रहे हैं।"
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राचार्यों को कक्षाओं में डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग पर 'वैश्विक परिदृश्य' प्रदान करना है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली के सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक दिल्ली शिक्षा क्रांति के पथप्रदर्शक हैं। उनकी कड़ी मेहनत और प्रयासों ने सरकारी विद्यालयों को दिल्ली में बच्चों और अभिभावकों के बीच सबसे पसंदीदा विकल्प बना दिया है।"
-
Delhi School: दिल्ली के स्कूलों पर बढ़ते नामांकन का दबाव -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications