केडीबी की सूची में जोडे़ गए 30 नए तीर्थ, 12 तीर्थ थानेसर के, शहर के 30 शौचालयों के रख-रखाव के लिए बनाई जाएगी य

30 new pilgrimages added to the list of KDB, 12 pilgrimages from Thanesar

विधायक सुभाष सुधा ने कहा है कि पवित्र ब्रह्मसरोवर पर अब सीएसआर फंड के तहत लाइट एवं साउंड प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने केडीबी के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए केडीबी की सूची में 30 नए तीर्थों को जोड़ा गया है। इनमें 12 तीर्थ थानेसर के शमिल हैं।

विधायक सुभाष सुधा ने वीरवार को देर सायं पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में केडीबी के बोर्ड में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने स्वयं तीर्थों के विकास के लिए कई सुझाव भी रखें हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की तरफ से करीब 16.50 करोड़ की लागत से लाइट एंव साउंड प्रोजेक्ट लगाया जाना था, लेकिन इस योजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका था, अब इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नए प्रस्ताव पर काम किया जाएगा। इस प्रस्ताव के अनुसार इस प्रोजेक्ट को सीएसआर फंड के तहत लगाया जाएगा। इसके लिए निजी कंपनियों या संस्थाओं को आंमत्रित किया जाएगा।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सरकार की तरफ से ज्ञान मंदिर पर लेट जुर्माने की लाखों रुपए की राशि को माफ करने के प्रस्ताव को भी पारित कर दिया गया है, केडीबी की तरफ से बाजीगर समाज के लोगों को धर्मशाला बनाने के लिए जमीन देने के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है।

बोर्ड के सदस्यों ने केडीबी द्वारा निर्मित करीब 30 शौचालयों का रख-रखाव करने के लिए दिल्ली की तर्ज पर योजना बनाई जाएगी ताकि इन शौचालयों को हमेशा साफ सुथरा रखा जा सके। विधायक ने कहा कि इस शहर में केडीबी द्वारा बनाए तीन इंफोरमेशन सेंटर का संचालन के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया जाए और इन तीनों में रेस्टोरेंट का निर्माण भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सन्निहित सरोवर का विकास करने के लिए जो योजना तैयार की है, उस योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया जाए और इस सरोवर के पानी की निकासी का भी प्रस्ताव तैयार किया जाए।

विधायक ने कहा कि सेक्टर-2 में सेवन स्टार होटल बनाने के लिए हुड्डा अपनी शर्तों पर पुन: विचार करने के बाद निजी कंपनियों को आमंत्रित करें ताकि इस होटल का निर्माण किया जा सके, इससे पर्यटन में इजाफा होगा। केडीबी पर्यटकों के लिए खुद इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का कार्य करें और तीर्थों पर पर्यटकों को ले जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, ज्योतिसर में विराट स्वरूप श्रीकृष्णा के आगे पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की जाए और सूर्यकुंड तीर्थ के विकास कार्यो को जल्द पूरा किया। इस तीर्थ की चारदीवारी बनाई जाए और एक मेन गेट का निर्माण किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+