सचिव व वरीय अफसरों के लिए बनेंगे 23 नये आवासीय बंगला, 19.72 एकड़ में होगा परिसर, कैबिनेट से स्वीकृति जल्द

रांची,27 सितंबरः झारखंड सरकार के सचिव (आईएएस) व अन्य वरीय पदाधिकारियों के रहने के लिए 23 नये बंगला बनाये जायेंगे. नगर विकास विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है. एचईसी इलाके में आवासीय भवनों एवं संबंधित संरचनाओं का न

रांची,27 सितंबरः झारखंड सरकार के सचिव (आईएएस) व अन्य वरीय पदाधिकारियों के रहने के लिए 23 नये बंगला बनाये जायेंगे. नगर विकास विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। एचईसी इलाके में आवासीय भवनों एवं संबंधित संरचनाओं का निर्माण लगभग 19.72 एकड़ भूमि में किया जायेगा। इसमें करीब 187.11 करोड़ रुपये लागत का आकलन किया गया है। जल्द ही वित विभाग फिर सीएम की मंजूरी के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर स्वीकृति ली जायेगी.

jobs

आवासीय बंगला बनाने के लिए मेसर्स शिवा कंसल्टेंसी सर्विस ने डिजाइन तैयार किया है। नया आवासीय भवन का निर्माण जुडको के द्वारा निविदा जारी कर किया जायेगा। 23 भवनों को बनाने में तीन वर्ष का समय लगेगा. 2024-25 तक इसे पूर्ण करने का टारगेट रखा गया है। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अनुमोदन मिल गया है। 20 जून 2022 को ही राज्य योजना प्राधिकृत समिति से इसकी मंजूरी ली गई है।

अधिकारी अभी रह रहे पुराने आवासीय भवनों में
राज्य गठन के 21 वर्ष पूर्ण होने के बाद से अभी तक सचिव व अन्य वरीय पदाधिकारियों के लिए पुराने सरकारी भवनों का उपयोग किया जा रहा है। इन्हीं आवासीय भवनों में ये रह रहे हैं। ऐसे में पुराना भवन होने के कारण अक्सर इनके मरम्मत की जरूरत होती है. लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने नये आवासीय भवन बनाने का फैसला लिया है। नए भवन एचईसी पुराना विधानसभा के समीप मैदान पर बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+