ओडिशा के 19 जिलों को प्लेटिनम पुरस्कार के लिए चुना गया
मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा की अध्यक्षता में यहां ओडिशा लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन सोसाइटी (OLRMS) की शासकीय निकाय की बैठक में यह अहम खुलासा हुआ।

भुवनेश्वरः भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण में प्रभावशाली उपलब्धि के लिए राज्य के 19 जिलों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा की अध्यक्षता में यहां ओडिशा लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन सोसाइटी (OLRMS) की शासकीय निकाय की बैठक में यह अहम खुलासा हुआ।
ये 19 जिले देश के उन 75 जिलों में शामिल हैं, जिन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्लेटिनम पुरस्कार के लिए चुना है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अंगुल, बारगढ़, बौध, भद्रक, देवगढ़, ढेंकनाल, गजपति, गणजम, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, क्योंझर, खुर्दा, कोरापुट, नयागढ़, नबरंगपुर, नुआपाड़ा, रायगड़ा और संबलपुर के जिला कलेक्टरों को सम्मानित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications