सीएम जगन मोहन ने दी सौगात, आंध्र प्रदेश में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने एक बड़े कदम के तहत, राज्य में 11 मौजूदा कॉलेजों के अलावा 17 मेडिकल कॉलेज और स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है।

गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री विदादाला रजनी ने कहा कि विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर वाले पांच मेडिकल कॉलेज इसी एकेडमिक सेशन से काम करना शुरू कर देंगे, जबकि पांच अन्य अगले शैक्षणिक वर्ष से काम करना शुरू करेंगे।

andhra pradesh

विदादाला रजनी ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों को वित्तीय तौर पर कोई दिक्कत सामने ना आए, इसके लिए प्रदेश की जगन मोहन सरकार ने पहले से ही कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

उन्होंने कहा, 'इन कॉलेजों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिकारियों ने एक फीस स्ट्रक्चर का प्रस्ताव दिया है। हम जानते हैं कि छात्रों को विदेश में मेडिकल कोर्स के लिए काफी ज्यादा फीस का भुगतान करना पड़ता है और यही वजह है कि उनके सामने आर्थिक समस्याएं आ रही हैं। राज्य में नए मेडिकल कॉलेजों के आने से मेडिकल उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा। सरकार ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि एससी, एसटी और पिछड़े वर्ग के छात्रों के हित प्रभावित ना हों।'

वहीं, विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए विदादाला रजनी ने कहा कि राजनीतिक दलों को आलोचना करने के बजाय स्वास्थ्य और चिकित्सा बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए राज्य सरकार के प्रयास का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की एक अच्छी नीति है कि टीडीपी शासन से अलग वाईएसआरसी सरकार राज्य में 17 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+