उत्तराखंड-ज्योर्तिलिंग सर्किट से जुड़ेंगे देश के 12 ज्योर्तिलिंग,नाथ सर्किट बनाकर गोरखपुर से जोड़ा जाएगा

कम अवधि में चार्टर प्लेन से देश के सभी 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन ज्योर्तिलिंग सर्किट के माध्यम से श्रद्धालु कर सकेंगे। इसके लिए ज्योर्तिलिंग सर्किट प्रदेश सरकार तैयार कर रही हैं। वहीं प्रदेश में नाथ सर्किट बनाकर उसे गोर

देहरादून,07 अगस्त: कम अवधि में चार्टर प्लेन से देश के सभी 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन ज्योर्तिलिंग सर्किट के माध्यम से श्रद्धालु कर सकेंगे। इसके लिए ज्योर्तिलिंग सर्किट प्रदेश सरकार तैयार कर रही हैं। वहीं प्रदेश में नाथ सर्किट बनाकर उसे गोरखपुर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए यूपी के साथ प्रदेश सरकार जल्द ही एमओयू साइन करेगी।

kedarnath

शनिवार को हरिद्वार पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बातचीत में बताया कि प्रदेश के पर्यटन विभाग ने काफी सर्किट बनाए हैं। अब प्रदेश में नाथ संप्रदाय व ज्योर्तिलिंग सर्किट बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया कि पहाड़ों के अंदर नाथ संप्रदाय का बहुत प्रचार रहा। यहां पर गुरु गोरखनाथ की बहुत गुफाएं हैं।

नाथ सर्किट बनाकर गोरखपुर के साथ उनका संबंध स्थापित किया जाएगा। इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यूपी आने का न्योता दिया है। जहां पर ओएमयू साइन होगा। वहीं जिन प्रदेशों में ज्योर्तिंलिंग हैं उन प्रदेशों से भी ज्योर्तिलिंग सर्किट बनाने की बात शुरू हो गई है।

उन्होंने बताया कि हाई एंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ज्योर्तिलिंग सर्किट भी बनाया जा रहा है। ज्योर्तिलिंग सर्किट केदारनाथ से शुरू होगा और जहां-जहां पर ज्योर्तिलिंग हैं वहां से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि एक छोटी अवधि में लोग चार्टेड प्लेन से 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए जिन जगहों पर एयरपोर्ट हैं वहां पर उन एयरपोर्ट का लाभ लिया जाएगा। वहीं कई जगहों पर हेलीकाप्टर का भी प्रयोग किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+