झारखंड में 11 कोयला मंत्रियों ने अवार्ड जीता,बीसीसीएल ने सर्वश्रेष्ठ कोयला कंपनी का खिताब कर लिया अपने नाम
काेयला मंत्री अवार्ड 2021-22 का आयाेजन नई दिल्ली स्थित एक होटल में किया गया। विभिन्न क्षेत्राें में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियाें काे काेयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जाेशी ने अवार्ड प्रदन कर सम्मानित किया। क
रांची, 19 अगस्त: काेयला मंत्री अवार्ड 2021-22 का आयाेजन नई दिल्ली स्थित एक होटल में किया गया। विभिन्न क्षेत्राें में बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियाें काे काेयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जाेशी ने अवार्ड प्रदन कर सम्मानित किया। काेल इंडिया की अनुषंगी कंपनियाें काे बीसीसीएल ने कुल 11 पुरस्कार जीत कर काेल इंडिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनी बनाने का खिताब अपने नाम किया। काेयला मंत्री प्रह्लाद जाेशी और काेयला सचिव डाॅ अनिल कुमार जैन के हाथाें सीएमडी समीरन दत्ता ने डीटी संजय कुमार सिंह एवं महाप्रबंधकों की टीम के साथ बीसीसीएल की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।

बीसीसीएल काे गुणवत्ता में दूसरा, सुरक्षा, उत्पादन और उत्पादकता के क्षेत्र में तीसरा, मध्यम क्षेत्र में ब्लॉक टू, कतरास, सिजुआ, लोदना, कुसुंडा, बस्ताकोला तथा छोटे क्षेत्र में पुटकी बलिहारी, पश्चिमी झरिया काे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। माैके पर मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को बधाई दी। कोयला सचिव अनिल कुमार जैन ने कहा कि ये पुरस्कार कोल इंडिया लिमिटेड के प्रत्येक कर्मचारी को समर्पित हैं।
काेयला मंत्री प्रह्लाद जाेशी ने सीएमडी समीरन दत्ता, डीटी संजय कुमार सिंह व जीएम काे किया पुरस्कृत
इन क्षेत्राें में बीसीसीएल कंपनी काे मिले 11 पुरस्कार
सुरक्षा - बीसीसील को मिला तीसरा पुरस्कार
उत्पादन और उत्पादकता - तीसरा पुरस्कार
गुणवत्ता - बीसीसीएल को मिला दूसरा पुरस्कार
मध्यम क्षेत्र - ब्लॉक टू, कतरास, सिजुआ, लोदना, कुसुंडा, बस्ताकोला
छोटे क्षेत्र - पुटकी बलिहारी, पश्चिमी झरिया
काेयला मंत्री ने की समीक्षा
पुरस्कार वितरण से पहले, कोयला मंत्रालय के सहयोग से कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा ''इस्पात क्षेत्र के लिए कोकिंग कोल रणनीति'' पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्घाटन कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा किया गया। इस्पात क्षेत्र में स्वदेशी कोकिंग कोल डिलीवरी को मजबूत करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोयला उत्पादन को अधिकतम करने के लिए विभिन्न रणनीतियों और रोडमैप तैयार करने के लिए सीआईएल के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल और सभी अनुषंगी कंपनियों के सीएमडी और कोयला मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की।












Click it and Unblock the Notifications