युवाओं के लिए शुरू होंगे 10 UPSC कोचिंग सेंटर, CM मान बोले- फ्री में दी जाएगी ट्रेनिंग
युवाओं के लिए 10 UPSC कोचिंग सेंटर शुरू होंगे। CM मान ने कहा कि फ्री में दी जाएगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि युवाओं की भलाई और उनके सामर्थ्य को सही दिशा में लाने के लिए नई स्कीमें शुरू की जाएंगी। पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को ब्याज मुक्त कर्ज मुहैया करवाने के लिए जल्द ही स्कीम शुरू करेगी। भगवंत मान ने कहा कि इससे युवाओं के लिए स्व-रोजगार के नए रास्ते खोलने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि वह युवाओं के साथ सीधा संवाद करने के लिए महीने में 2 बार 'नौजवान सभा' करेंगे।
उन्होंने कहा कि इन मीटिंगों का मकसद युवाओं के साथ सीधा संबंध कायम करना है और उनकी फीडबैक और सुझाव प्राप्त करना है जिससे सरकार उनके लिए नए कारोबार शुरू करने और अन्य नवीन पहलकदमियां करने के लिए उचित नीतियां तैयार कर सके। भगवंत मान ने कहा कि कृषि, परिवहन और अन्य क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए हर 15 दिनों बाद युवाओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा और उनके सुझाव लिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि राज्य सरकार युवाओं को परीक्षाओं के लिए ट्रेनिंग देने के लिए 10 अत्याधुनिक सैंटर खोलेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह सैंटर युवाओं को यू.पी.एस.सी. की परीक्षा के पास करने और राज्य व देश में प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचने के लिए मानक ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य यह यकीनी बनाना है कि युवा उच्च पदों पर बैठें न कि किसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होकर जेलों में पहुंचे।
यह भी पढ़ें- जालंधर लोकसभा उपचुनाव का इंचार्ज बनने के बाद CM मान से मिले मंत्री हरपाल चीमा












Click it and Unblock the Notifications