Yam Deepam Mantra: धनतेरस पर यम दीपदान करते समय कौन सा मंत्र बोलें? टल जाएगा अकाल मृत्यु का संकट!

Yam Deepam Mantra: हिंदू धर्म में दीपावली से पहले आने वाली धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन खरीदारी और भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ यम दीपदान करने की भी परंपरा है। इसे यम दीपम या यम दीपदान कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन शाम के समय घर के बाहर दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से यमराज प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों को अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है।

खास बात यह है कि यम दीपदान करते समय एक विशेष मंत्र का जाप भी किया जाता है। मान्यता है कि मंत्र बोलकर दीपक जलाने और यमराज से प्रार्थना करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं यम दीपदान का मंत्र और पूजा की पूरी विधि।

Yam Deepam Mantra

यम दीपदान का विशेष मंत्र

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यम दीपदान करते समय इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

मंत्र:
मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन च मया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम॥

ये भी पढ़ें: Diwali Prompts: बिना किसी महंगे फोटोशूट के AI से बनाएं दिवाली की खास तस्वीरें, ये प्रॉम्प्ट्स आएंगे काम

इसके अलावा दीपक जलाते समय इस मंत्र का भी जाप कर सकते हैं:

ॐ यमाय नमः।

यम दीपदान की सही विधि

  • सबसे पहले आटे या मिट्टी से बना चौमुखी दीपक लें।
  • इसमें सरसों का तेल डालें और चार बत्तियां लगाएं।
  • शाम के समय घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर दीपक जलाएं।
  • दीपक जलाते समय भगवान यमराज का ध्यान करें।
  • इसके बाद यम दीपदान का मंत्र बोलें और परिवार की लंबी उम्र, सुख-शांति और अकाल मृत्यु से रक्षा की प्रार्थना करें।

दक्षिण दिशा में ही क्यों जलाते हैं दीपक?

धार्मिक मान्यताओं में दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना गया है। इसी वजह से यम दीपदान के समय दीपक का मुख दक्षिण दिशा की ओर रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से यमराज की कृपा प्राप्त होती है और परिवार पर उनकी शुभ दृष्टि बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक जानकारी देना है।

ये भी पढ़ें: ग्रीन पटाखे खरीदने से पहले सावधान! जरा सी लापरवाही और हो सकती है जेल, असली और नकली की कैसे करें पहचान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+