जानिए विवाहित महिलाओं के लिए मंगल-सूत्र क्यों है जरूरी?

नई दिल्ली। अक्सर कहा जाता है कि कोई भी शादी बिना मंगलसूत्र के पूरी नहीं होती है इसलिए सुहागिनों के गले में मंगलसूत्र अक्सर नजर आता है जो कि उनके मैरड होने का सबूत भी है लेकिन क्या आपको पता है कि मंगलसूत्र केवल एक गहना या शादी का प्रमाणपत्र ही नहीं है बल्कि इसको पहनने के पीछे एक खास कारण भी है।

दरअसल महिलाओं के 16 श्रृंगार में मंगलसूत्र का नंबर 6 है। इसको पहनने से महिलाओं को शारीरिक रूप से काफी फायदा मिलता है। औरतों के कंधे और सिर के बीच का भाग अनेक प्रकार की नाड़ियों से घिरा होता है और गले में पड़ने वाला हार उन नाड़ियों की गति को व्यवस्थित करता है। शादी के बाद महिलाओं के कंधे के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ जाता है और उनकी नाड़ियों में तनाव रहने लगता है।

इसके अलावा वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें तो मंगलसूत्र सोने या चांदी का बना होता है, दोनों ही धातुएं महिलाओं के हृदय और वक्ष को स्वस्थ रखती हैं।यही नहीं इन धातुओं की वजह से महिलाओं के शरीर का रक्तचाप भी संतुलित रहता है।

इसलिए ये प्रथा बना दी गई कि शादी-शुदा स्त्री गले में सूत्र जरूर हो और वो उसके लिए मंगलकारी भी हो इसलिए उसके नाम के आगे मंगल जोड़ दिया गया यानी कि मंगलसूत्र पहनने के बाद हर चीज मंगल ही मंगल हो जाती है, ये सुहाग का सूचक होता है।

वक्त के साथ मंगलसूत्र भी बदला

आज वक्त के साथ मंगलसूत्र भी बदल चुका है। मार्केट में एक से एक नायाब रूप में मंगलसूत्र मौजूद हैं जो देखने में काफी आकर्षक होते है। कोई भी स्त्री इस धागे से तभी अलग होती है जब उसका पति उसका साथ छोड़ कर चला जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+