Vinayak Chaturthi 2022: विनायक चतुर्थी आज, बने हैं चार शुभ संयोग, होगी सुख-समृद्धि में वृद्धि
नई दिल्ली, 05 अप्रैल। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी इस बात विशिष्ट संयोगों में आ रही है। आज विनायक चतुर्थी के दिन प्रीति-आयुष्मान योग के साथ पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि और रवियोग का विशिष्ट संयोग बना है। इसलिए आज भगवान श्रीगणेश और चंद्रमा का पूजन सर्वसिद्धिदायक है, जो कि सौभाग्य में चार गुना वृद्धि करने वाला है।

हर माह में दो बार चतुर्थी आती है। कृष्णपक्ष में आने वाली चतुर्थी संकट चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी विनायक चतुर्थी कहलाती है।आज चतुर्थी तिथि दोपहर 3.45 बजे तक रहेगी। आज 7.57 बजे तक सुबह प्रीति योग था और उसके बाद आयुष्मान योग प्रारंभ हो गया है, यही नहीं सुबह 6.19 से सायं 4.51 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग है। इसी अवधि में रवियोग भी चलता रहेगा। रवियोग एक दिन पहले 4 अप्रैल को दोपहर 2.29 से ही प्रारंभ हो गया थे, जो आज सायं 4.51 बजे तक रहेगा।
चार विशिष्ट योगों का फल
चतुर्थी के दिन आ रहा चार विशिष्ट योगों का शुभ संयोग सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला है। इन योगों के स्पर्श के बीच भगवान श्रीगणेश और चंद्रमा का पूजन सिद्धिदायक होगा। समस्त मनोकामनाएं पूरी होंगी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से सिद्धि-बुद्धि, समृद्धि, संपत्ति प्राप्त होगी।
चतुर्थी पर क्या करें उपाय
- विनायक चतुर्थी भगवान गणेश और चंद्र को प्रसन्न करने का दिन होता है। इस दिन दोनों से जुड़े उपाय करना चाहिए।
- विनायक चतुर्थी के दिन अपनी इच्छित मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रात:काल व्रत का संकल्प लें और सच्ची श्रद्धा से व्रत करें। भगवान गणेश की पूजा करें। कथा श्रवण करें। शीघ्र ही इच्छित कामना पूरी होती है।
- इस दिन ऊं गं गणपतये नम: मंत्र के 1008 जाप करें और प्रत्येक मंत्र की समप्ति पर एक दूर्वा गणेशजी को अर्पित करें। जिस कार्य के पूरा होने का संकल्प लेकर यह प्रयोग करेंगे वह शीघ्र पूरा होगा।
- विनायक चतुर्थी के दिन हरित वर्ण के गणेशजी का पूजन करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं। शीघ्र धन आगमन का मार्ग प्रशस्त होता है।
- जन्मकुंडली में चंद्र दोष बना हुआ है तो इस दिन चंद्रमा का पूजन करने से वह दूर होता है।
- मन एकाग्र करने के लिए इस चतुर्थी के दिन घर की छत पर या खुले स्थान में चंद्रमा की रोशनी में ऊं सोमाय नम: मंत्र का जाप करने से कार्य सिद्धि होती है। चंद्र दोष भी दूर होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications