Vaishakh Purnima 2025: इन उपायों को अपनाएं, जमकर होगी धनवर्षा
Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा आज है। इस बार यह पूर्णिमा अत्यंत विशेष है क्योंकि इस दिन अनेक विशिष्ट योग बने हैं। पूर्णिमा चंद्र से संबंधित है और इस दिन चंद्र का ही दिन सोमवार है और इस दिन चंद्र का अत्यंत प्रिय नक्षत्र स्वाति भी है। इस दिन चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में रहेगा, जो गजलक्ष्मी योग बना रहा है।
शुक्र शनि राहु की युति लाभ भाव में मीन राशि में रहने से यह राजयोग बना रहा है। इसके साथ ही इस दिन रवियोग भी बन रहा है। इसलिए यह दिन धन प्राप्ति और लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे अच्छा दिन है। इस दिन अपनी जन्म कुंडली में कमजोर चंद्र को मजबूत करने के उपाय भी करने चाहिए।

चंद्र की मजबूती के लिए क्या करें
वैशाख पूर्णिमा पर अपनी कुंडली के कमजोर चंद्र को मजबूत करने के उपाय करने चाहिए। चंद्र कमजोर होने पर मानसिक पीड़ाएं और चिंताएं अधिक आती हैं। श्वसन और फेफड़ों से संबंधित रोग अधिक आते हैं। माता को कष्ट होता है इसलिए चंद्र को मजबूत करने के लिए ये उपाय अवश्य करें-
- वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चंद्र को जल में कच्चा दूध और सफेद फूल डालकर अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ऊं सोम सोमाय नम: या ऊं चंद्राय नम: मंत्र का 27 बार उच्चारण करें।
- इस दिन सफेद वस्तुओं का दान करने से चंद्र मजबूत होता है। चावल, दूध, दही, सफेद वस्त्र, सफेद चंदन, चांदी आदि का दान किसी ब्राह्मण को दें।
- \"ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्राय नमः\" मंत्र का जाप स्फटिक या रुद्राक्ष की माला से करें।
- इस दिन शिवजी का अभिषेक दूध में गुलाब का इत्र डालकर करें।
- इस दिन सत्यनारायण व्रत रखकर सत्यनारायण कथा करनी चाहिए।
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करें
इस वैशाख पूर्णिमा पर गजलक्ष्मी योग बन रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी का पूजन करें। उन्हें गुलाब या लाल कमल के पुष्प अर्पित करें और श्रीयंत्र का पूजन करें। मां लक्ष्मी को गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों की खीर बनाकर भोग लगाएं। श्रीसृक्त के पाठ करें। लक्ष्मी की कृपा होने लगेगी।
पांच गोमती चक्र का केसर से पूजन करें
इस दिन पांच पीली कौड़ी और पांच गोमती चक्र का केसर से पूजन करें और उन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपने घर में धन रखने के स्थान पर रखें। भंडार सदैव भरे रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications