बजरंग बली की 10 सबसे ऊंची प्रतिमाएं, कोई नदी किनारे तो कोई है पहाड़ पर, जानिए इनकी विशेषताएं

दुनिया में सर्वाधिक मंदिरों वाले देश भारत, म्यांमार और इंडोनेशिया हैं। हिंदू समुदाय के सर्वाधिक अनुयायी भी भारत में हैं। यहां 90 करोड़ से ज्यादा हिंदू हैं, जिनके लिए हजारों मंदिर हैं। हर मंदिर की कुछ न कुछ कहानी रही है, मान्यताएं रही हैं। कई मंदिर हजारों टन सोने से बने हैं, तो बहुत से मंदिरों में भगवान की चांदी-तांबे की प्रतिमाएं मौजूद हैं। देश में कुछ ऐसे मंदिर भी हैं, जो अपने अलग तरह के भोग-प्रसाद के लिए विख्यात हैं। नदी-समुद्र के तटों पर सदियों से देवालय स्थापित हैं और पहाड़ों पर मौजूद मंदिरों की कीर्ति भी दूर-दूर है।
Oneindia.com की 'मंदिर दर्शन' सीरीज के तहत हम आपको कराएंगे वीर हनुमान की 10 सबसे ​बड़ी ​प्रतिमाओं के दर्शन। इनमें से कई प्रतिमाएं अपने आकार के लिहाज से दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमाओं में गिनी जाती हैं। बजरंग बली की इनमें से कई प्रतिमाएं, नामी पर्यटन स्थल भी हैं।

1. वीर अभय अंजनी हनुमान स्वामी

1. वीर अभय अंजनी हनुमान स्वामी

यह भगवान हनुमान को समर्पित दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में विजयवाड़ा शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर NH-9 पर परितला गाँव में स्थित है। यह मूर्ति वर्ष 2003 में स्थापित की गई थी। इसकी ऊंचाई 135 फीट (करीब 41 मीटर) है। यह प्रतिमा ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित 'क्राइस्ट द रिडीमर' स्टैच्यू से भी ऊंची है। हर रोज हजारों श्रद्धालु परितला गाँव में इसके दर्शन करने पहुंचते हैं।

2.दमनजोड़ी की हनुमान प्रतिमा

2.दमनजोड़ी की हनुमान प्रतिमा

ओड़िशा राज्य में कोरापुट के दमनजोड़ी में स्थित यह प्रतिमा दूसरी सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा है। इसकी ऊंचाई 108 फीट से भी ज्यादा है। वर्ष 2017 में 3 मार्च को इस प्रतिमा का उद्घाटन हुआ।

3. शिमला की हनुमान प्रतिमा

3. शिमला की हनुमान प्रतिमा

हिमाचल प्रदेश में शिमला स्थित महावीर हनुमान की प्रतिमा 108 फीट ऊंची है। वर्ष 2010 में इसका लोकार्पण किया गया। इसे बनाने में 1.9 करोड़ रुपए की लागत आई। शिमला में यह जाखू पहाड़ी पर समुद्र तल से 8048 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। हनुमान जी का जाखू मंदिर, बर्फीली चोटियों, घाटियों और शिमला शहर का सुंदर और मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। भगवान हनुमान को समर्पित यह धार्मिक केंद्र रिज के निकट स्थित है। यहां एक हिल स्टेशन भी है।

4. महाराष्ट्र की हनुमान मूर्ति

4. महाराष्ट्र की हनुमान मूर्ति

महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में नन्दुरा नाम के छोटे से इलाके में हनुमान जी की 105 फीट ऊंची प्रतिमा है। यह नेशनल हाई-वे नं. 6 के पास ही स्थित है, जिसकी वजह से इसे वहां से भी आसानी से देखा जा सकता है। नन्दुरा इलाके का यह एक मात्र दर्शनीय स्थल है।

5. हनुमत धाम प्रतिमा शाहजहाँपुर

5. हनुमत धाम प्रतिमा शाहजहाँपुर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भगवान हनुमान की 104 फीट ऊंची प्रतिमा स्थित है। यह विश्राम घाट में है, जिसे हनुमत धाम कहा जाता है। वर्ष 2013 में इसका लोकार्पण किया गया।

6. अगारा हनुमान प्रतिमा, कर्नाटक

6. अगारा हनुमान प्रतिमा, कर्नाटक

कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु की पंचायत में 102 फीट ऊंची अगारा प्रतिमा स्थित है, जो बेंगलुरु में किसी भी देवता की सबसे ऊँची मूर्ति है। वर्ष 2012 में इसका उद्घाटन हुआ।

7. छिंदवाड़ा की हनुमान प्रतिमा

7. छिंदवाड़ा की हनुमान प्रतिमा

मध्‍य प्रदेश में छिंदवाड़ा शहर से 15 किमी दूर स्थित सिमरिया में भगवान हनुमान की यह प्रतिमा स्थापित है। इस हनुमान प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 101 फीट की है। यहां पर भगवान हनुमान के अलावा भगवान शिव समेत कई देवी देवताओं की मूर्तियां भी हैं।

8.अबिराजुपालम हनुमान प्रतिमा

8.अबिराजुपालम हनुमान प्रतिमा

आंध्र प्रदेश के डोड्डीपटला में हनुमान जी की अबिराजुपालम प्रतिमा स्थित है। यह 98 फीट उूंची प्रतिमा है। वर्ष 2013 में अप्रैल में इसका लोकार्पण किया गया।

9. राम तीर्थ हनुमान, अमृतसर

9. राम तीर्थ हनुमान, अमृतसर

पंजाब के अमृतसर में महावीर हनुमान की 75 फीट ऊंची प्रतिमा मौजूद है। रामघाट स्थित यह प्रतिमा, श्री राम तीरथ मंदिर में लोपोक रोड पर अमृतसर से 11 किलोमीटर दूर है।

10. दिल्ली में झंडेवालान की हनुमान प्रतिमा

10. दिल्ली में झंडेवालान की हनुमान प्रतिमा

देश की राजधानी दिल्ली में झंडेवालान ​क्षेत्र में करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास यह प्रतिमा 60 फीट से ज्यादा उूंची है। झंडेवालान स्थित हनुमान मंदिर दिल्ली के सबसे लोकप्रिय हिंदू मंदिरों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+