Shardiya Navratri 2024 Ashtami Navami: अष्टमी-नवमी दोनों आज, जानिए कन्या पूजन का मुहूर्त
Shardiya Navratri 2024 Ashtami Navami: आज शारदीय नवरात्रि का 9वां दिन है, खास बात ये है कि आज ही अष्टमी और नवमी दोनों हैं इसलिए आज जो लोग अष्टमी का व्रत रखते हैं उन्होंने भी उपवास रखा है।
तो वहीं दूसरी ओर जो लोग नवमी में हवन करते हैं वो भी आज ही करेंगे। आपको बता दें कि अष्टमी की शुरुआत गुरुवार दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से हो गई थी जिसका समापन आज 12 बजकर 6 मिनट पर होगा।

नवमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से कल सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक है। आपको बता दें कि अष्टमी और नवमी दोनों में ही कन्या पूजन होता है।
आज इसके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक है। व्रत का पारण कन्या पूजन और हवन के बाद है। गौरतलब है कि अष्टमी में मां महागौरी और नवमी में मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है।
व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है
महानवमी के दिन दुर्गा पूजा के साथ नवरात्रि का समापन होता है। इस दिन देवी की पूजा-आराधना करने से समस्त कष्ट दूर होते हैं, और व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
महागौरी की आरती (Maa Mahagauri Ki Aarti)
- जय महागौरी जगत की माया
- जया उमा भवानी जय महामाया
- हरिद्वार कनखल के पासा।
- महागौरी तेरा वहां निवासा।
- चंद्रकली और ममता अंबे।
- जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।
- भीमा देवी विमला माता।
- कौशिकी देवी जग विख्याता।।
- हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।
- महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।।
- सती 'सत' हवन कुंड में था जलाया।
- उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।
- बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।
- तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।।
- तभी मां ने महागौरी नाम पाया।
- शरण आनेवाले का संकट मिटाया।।
- शनिवार को तेरी पूजा जो करता।
- मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।।
- भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।
- महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications