Shani Jayanti 2024: पाना है शनि की कृपा तो अपने नाम के अनुसार करें ये उपाय
Shani Jayanti 2024: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है और इस बार यह 6 जून 2024 गुरुवार के दिन आ रही है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए अनेक भक्तजन उपाय करते हैं।
लेकिन यदि आप अपनी चंद्र राशि अर्थात् जिस अक्षर से आपका नाम शुरू हो रहा है उसकी राशि के अनुसार शनि को प्रसन्न करने के उपाय करेंगे तो प्रभाव शीघ्र मिलेगा। शनि जयंती के दिन इन उपायों को करने से आपकी सारी पीड़ा समाप्त हो जाएगी और आप कर्म प्रधान बनेंगे।

क्या उपाय करें
- मेष : शनि जयंती के दिन मेष राशि के जातकों को रोगियों की सहायता करना चाहिए। ऐसे रोगी जो स्वयं अपना उपचार करवाने में असमर्थ होते हैं उनका उपचार करवाकर उनकी दवाइयों का प्रबंध करें।
- वृषभ : वृषभ राशि के जातक शनि जयंती के दिन संतों की सेवा करें। उनके भोजन, जल का प्रबंध करें। यदि वे कुछ देर विश्राम करना चाहें तो उनके लिए छायादार, हवादार जगह का प्रबंध करें और उनका ध्यान रखें।
- मिथुन : मिथुन राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन जमीन में रहने वाले कीटों, कीड़े मकोड़ों की सेवा करना चाहिए। चीटियों के लिए आटा डालें। उनकी बांबी के आसपास तिल या सरसों का तेल छिड़कें। शनि की कृपा प्राप्त होगी।
- कर्क : शनि देव का प्रिय पक्षी होता है कौवा। कर्क राशि के जातक दूध-चावल की खीर बनाएं और इसे कौवों के लिए रखें। यदि कौवा आकर वह खीर खा जाए तो समझो शनिदेव आपको शीघ्र ही शुभ सूचना देने वाले हैं।
- सिंह : सूर्य और शनि शत्रु हैं किंतु शनि जयंती के दिन सिंह राशि के जातक शनि को भी प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। घर में फिश एक्वेरियम रखें। जलचर जीवों की सेवा करें।
- कन्या : बरगद के वृक्ष की पूजा करके कन्या राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। बरगद के पेड़ में जल डालें। इस दिन बड़ पीपल नीम की त्रिवेणी लगाने का भी विशेष महत्व है। लोहे की वस्तुओं का दान करें।
- तुला : तुला राशि के जातकों को इस दिन किसी का अपमान नहीं करना है। मौन रहें। शनि मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को नमकीन चावल खिलाएं। उनके लिए जल का प्रबंध करें और मौसमी फल भेंट करें।
- वृश्चिक : इस राशि पर अभी शनि का लघु ढैया चल रहा है। इसलि शनि जयंती के दिन वृश्चिक राशि के लोग गरीबों को काले वस्त्र, चप्पल, जूते और छाते का दान करें। आर्थिक संकट दूर करने के लिए काले उड़द का दान करें।
- धनु : धनु राशि के जातकों को शनि की विशेष कृपा प्राप्त होती है यदि वे शनि जयंती के दिन गरीबों को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं दान करते हैं, उन्हें भोजन करवाते हैं। इस दिन भोजन में उड़द की इमरती जरूर खिलाएं।
- मकर : मकर राशि पर साढ़ेसाती चल रही है। इस राशि के जातक गरीबों को नीले रंग के वस्त्र भेंट करें, शनि मंदिर में बादाम भेंट करें। पीपल के पेड़ की जड़ को मीठे दूध में काले तिल डालकर सींचें।
- कुंभ : इसी राशि पर शनि का गोचर चल रहा है। इसलिए आपको विशेष उपाय करने चाहिए। शनि जयंती के दिन उड़द की दाल और सरसों के तेल का दान करें। हनुमानजी को गुड़ के हलवे का भोग लगाएं और मंदिर में बैठकर शनि स्तोत्र का पाठ करें।
- मीन : शनि की साढ़ेसाती का पहला ढैया चल रहा है। शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए गरीबों को छाते, जूते-चप्पलों का दान करें। सार्वजनिक स्थानों पर जल का प्रबंध करें। काले घोड़े को पानी में भीगे हुए काले चने खिलाएं।
More From
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications