सावन का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर में हुई भस्म आरती, लगे भोले बाबा के जयकारे

नई दिल्ली। आज सावन का दूसरा सोमवार है, सावन का पहला सोमवार जहां जातकों को सारी समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला था वहीं दूसरी ओर आज का सोमवार शिवभक्तों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने वाला है इसलिए अगर शिवभक्त आज शिव की भांग, धतूरा और शहद से पूजा करें, तो उन्हें शक्ति और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त होगा और उनकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी बता दें कि सावन के सोमवार की काफी मान्यता है, हालांकि कोरोना संकट की वजह से इस बार मंदिरों में भीड़ नहीं है लेकिन शिवभक्त अपनी-अपनी आस्था के हिसाब से भोलेनाथ को याद कर रहे हैं।

Recommended Video

    Savan Somvar 2020 : आज है सावन का दूसरा सोमवार , ऐसे करें भोले भंडारी को प्रसन्न...| वनइंडिया हिंदी
    ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

    ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

    • अभिजित: 11:59 AM से 12:54 PM
    • अमृत: 08:33 AM से 10:20 PM
    • विजय: 02:45 PM से 03:40 PM
    • गोधूलि: 07:08 PM से 07:32 PM
    • संध्या: 07:21 PM से 08:23 PM

    महाकाल की विशेष भस्म आरती

    आज के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई, पहले फूलों से महादेव का श्रृंगार किया गया,उसके बाद महाकाल की विशेष भस्म आरती की गई और देश के लिए सुख, शांति की दुआ मांगी गई।इस आरती के पीछे कारण ये माना जाता है कि इंसान मृत्यु के बाद भस्म यानी राख में मिल जाता है और भस्म के जरिए वो शिव से जुड़ा रह सकता है, राख को हमेशा पवित्र माना जाता है इसलिए भस्म की आरती के बाद यहां पर लोग राखी का टीका लगाते हैं।

    मन से कीजिए भोलेबाबा की पूजा, हर मुराद होगी पूरी

    मन से कीजिए भोलेबाबा की पूजा, हर मुराद होगी पूरी

    सावन मास में शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ करना भी श्रेयस्कर होता है। इस महीने में सोमवार और सोलह सोमवार के व्रत शुरू करना भी शुभ फलदायी होता है। इंसान के मार्ग की सारी रूकावटें दूर हो जाती हैं, इस महीने को प्यार का महीना कहा जाता है, इस महीने में उपवास रखने से ही माता पार्वती को मनचाहे भगवान शिव वर के रूप में प्राप्त हुए थे इसलिए अगर आप वाकई में किसी से प्रेम करते हैं या करती हैं तो इस सावन महीने में सोमवार को व्रत कीजिये यकीन मानिए आपका प्यार हमेशा के लिए आपका हो जाएगा।

    सोमवार का पूजन करने से मिलता है विशेष लाभ

    सोमवार का पूजन करने से मिलता है विशेष लाभ

    शिव की पूजा आप आज बिल्व पत्र से करें, आपको शक्ति और ज्ञान की प्राप्ति होगी। सोमवार का पूजन करने से आपको आर्थिक लाभ भी होगा और आपका क्रोध भी शांत होगा।शिवलिंग को गंगाजल या दूध से नहलाइये, इससे जातक पर आने वाले सारे कष्टों का निवारण होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+