Sawan Month 2020: कब से शुरू हो रहा है शिव का प्रिय महीना 'सावन', कितने पड़ेंगे सोमवार?
नई दिल्ली। शिव के प्रिय महीने सावन की शुरुआत 6 जुलाई से हो रही है और समापन 3 अगस्त को होगा, इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ने वाले हैं, साथ ही इस बार के सावन में विशेष संयोग भी बन रहा है, दरअसल इस महीने जिस दिन सावन शुरू हो रहा है, उस दिन भी सोमवार है और जिस दिन खत्म हो रहा है, उस दिन भी सोमवार ही है, इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से इसे बहुत अच्छा संयोग माना जा रहा है।

सोमवार से ही शुरू और सोमवार पर ही खत्म
- पहला सोमवार : 6 जुलाई
- दूसरा सोमवार: 13 जुलाई
- तीसरा सोमवार: 20 जुलाई
- चौथा सोमवार: 27 जुलाई
- पांचवा सोमवार: 03 अगस्त
सावन के महीने के अंतिम दिन राखी का त्योहार होता है और उसके बाद भादो माह की शुरुआत होती है।

महत्व
आपको बता दें कि सावन को भगवान शिव का प्रिय महीना कहा जाता है, इसलिए भक्तजन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस महीने उपवास रखते हैं, व्रत रखते हैं, सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव, माता पार्वती और नंदी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि सावन में चारों ओर हरियाली छाई रहती है, जमकर वर्षा होती है, तपन कम होती है, जिसकी वजह से शिव भी प्रसन्न रहते हैं और अपने वो अपने भक्त की हर इच्छा को पूरा करते हैं।

ऐसे करें पूजा
सावन के महीने में हर रोज शिवलिंग का ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए अभिषेक करें। इस तरह से अभिषेक करते समय कहें हे शिव मेरे घर को हर तरह के दोष से मुक्त करें। सावन के महीने मे जितनी बार हो सके शिवलिंग का अभिषेक करें। इस प्रयोग से घर में उपस्थित हर तरह के वास्तु दोषों में कमी आती हैं और नकारात्मकता दूर होती है, शिव की पूजा करने से मन शांत रहता है, जो कि सुख के लिए काफी जरूरी है।

भगवान शिव को खुश करने का मंत्र
- ।। श्री शिवाय नम: ।।
- ।। श्री शंकराय नम: ।।
- ।। श्री महेशवराय नम: ।।
- ।। श्री सांबसदाशिवाय नम: ।।
- ।। श्री रुद्राय नम: ।।
- ।। ॐ पार्वतीपतये नमः ।।
- ।। ॐ नमो नीलकण्ठाय ।।
इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान माना जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications