Sawan 2025: सावन की शिवरात्रि पर राशि अनुसार करें अभिषेक, बदलेगी किस्मत, जो चाहेंगे वो मिलेगा

Sawan 2025: महाशिवरात्रि तो साल में एक बार फाल्गुन मास में आती है लेकिन मास शिवरात्रि हर महीने की चतुर्दशी को आती है और इसमें भी श्रावण मास में आने वाली शिवरात्रि का बड़ा महत्व होता है। आज ये पावन दिन आया है, इस दिन शिवजी का अभिषेक-पूजन करने का बड़ा महत्व होता है। इस दिन अपनी राशि के अनुसार शिवजी का अभिषेक करेंगे तो आप जो चाहेंगे वो आपको मिल जाएगा।

Sawan 2025

राशियों के अनुसार अभिषेक (Sawan 2025)

  • मेष : अनार के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।
  • वृषभ : दही से शिवलिंग का अभिषेक करें और बेलपत्र चढ़ाएं।
  • मिथुन : दूध में भांग मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें, मनोवांछित फल मिलेगा।
  • कर्क : गाय के दूध में मिश्री घोलकर अभिषेक करने से मनोरथ पूरे होंगे।
  • सिंह : केसर के दूध से शिवजी का श्रृंगी से अभिषेक करें।

गन्ने के रस से करें शिवलिंग का अभिषेक (Sawan 2025)

  • कन्या : गन्ने के रस से अभिषेक करने से सारी कामनाएं पूरी होंगी।
  • तुला : पंचामृत से शिवजी का अभिषेक करें, जो चाहेंगे वो मिलेगा।
  • वृश्चिक : मिश्रित फलों के रस से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
  • धनु : आम के रस से शिवजी का अभिषेक करें और पीली मिठाई का भोग लगाएं।
  • मकर : केसर-चंदन के इत्र वाले जल से शिवजी का अभिषेक करें।
  • कुंभ : दूध में देसी घी मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।
  • मीन : पंचाम़ृत बनाकर उससे शिवजी का अभिषेक करें।

अखंड दीपक का प्रयोग (Sawan 2025)

श्रावण शिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने का एक विशेष दिन होता है। इस दिन एक चौकी पर चावल की ढेरी लगाकर उस पर एक चौमुखी दीपक लगाएं। उसके पीछे शिवजी की मूर्ति, शिवलिंग या शिवजी का चित्र स्थापित करें। शिव पूजन करने के बाद इस दीपक को 24 घंटे अखंड जलने दें। यह प्रयोग आपको शिवजी की विशेष कृपा दिलवाने में सार्थक है।

अन्य उपाय (Sawan 2025)

  • शिवजी को 108 बिल्व पत्र ऊं नम: शिवाय बोलते हुए अर्पित करते जाएं और प्रत्येक बिल्वपत्र पर ऊं लिखें। जिस कामना को मन में धारण करके यह प्रयोग करेंगे वह पूरी होगी।
  • किसी सुनसान जगह के शिवमंदिर में श्रावण शिवरात्रि के दिन साफ-सफाई करके शिवजी का अभिषेक पूजन करें। नैवेद्य लगाएं, कर्पूर आरती करेंं। इस शिव मंंदिर में रातभर जलने वाला अखंड दीपक लगाएं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+