Sawan 2024 Do-Donts: सावन के दूसरे सोमवार पर जानिए क्या करें और क्या ना करें?

Sawan 2024 Do-Donts: आज ही श्रावण मास का दूसरा सोमवार है, मान्यता है कि जो कोई भी इस दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करता है उसके सारे कष्टों का अंत हो जाता है और भोलेनाथ की कृपा उस पर हमेशा ही बनी रहती है।

इस बार का सावन बहुत ज्यादा खास है क्योंकि ये सावन सोमवार से ही शुरू हुआ है और सोमवार यानी कि 19 अगस्त को खत्म होगा। यानी कि सोमवार से आगमन और सोमवार से ही विदाई होगी, जानकारों के मुताबिक ये सावन सभी राशियों के लिए शुभ है।

Sawan 2024

आज के दिन कुछ लोगों ने उपवास भी रखा है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कि एक टाइम ही भोजन करेंगे। कहते हैं अगर अविवाहित लोग सावन में शिव की पूजा करें तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

आज क्या करें और क्या ना करें? ( DO-DONTS in Sawan)

आज के दिन कुछ खास बातों का ख्याल रखने की जरूरत होती है, वरना लोगों को पूजा का फल पूरा नहीं मिलता है। आइए जानते हैं कि आज क्या करें और क्या ना करें?

क्या ना करें? (Sawan mai kya kare)

  • मदिरापान ना करें।
  • मासांहारी भोजन ना करें।
  • क्लेश ना करें।
  • निंदा ना करें।
  • घर में गंदगी ना करें।
  • काले-सफेद वस्त्र पहनकर पूजा ना करें।
  • किसी को अपशब्द ना कहें और ना ही दिल दुखाएं।

क्या करें? (Sawan mai kya na kare)

  • तन की तरह मन को भी स्वच्छ रखें।
  • शाकाहारी भोजन या फलाहार करें।
  • पूजा स्थल को साफ रखें।
  • मन से पूजा करें।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • सुहागिन महिलाएं 16 शृंगार करके शिव-पार्वती की पूजा करें, ऐसा करने से दोहरे फल की प्राप्ति होती है।

शिव स्तुति का पाठ करें ( Shiva Stuti)

  • आशुतोष शशांक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा,
  • कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा।।
  • निर्विकार ओमकार अविनाशी, तुम्ही देवाधि देव,
  • जगत सर्जक प्रलय करता, शिवम सत्यम सुंदरा।।
  • निरंकार स्वरूप कालेश्वर, महा योगीश्वरा,
  • दयानिधि दानिश्वर जय, जटाधार अभयंकरा।।
  • शूल पानी त्रिशूल धारी, औगड़ी बाघम्बरी,
  • जय महेश त्रिलोचनाय, विश्वनाथ विशम्भरा।।
  • नाथ नागेश्वर हरो हर, पाप साप अभिशाप तम,
  • महादेव महान भोले, सदा शिव शिव संकरा।।
  • जगत पति अनुरकती भक्ति, सदैव तेरे चरण हो,
  • क्षमा हो अपराध सब, जय जयति जगदीश्वरा।।
  • जनम जीवन जगत का, संताप ताप मिटे सभी,
  • ओम नमः शिवाय मन, जपता रहे पञ्चाक्षरा।।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+