Sankashti Chaturthi 2026 : संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज, क्या है शुभ मुहूर्त? कितने बजे निकलेगा चांद?
Sankashti Chaturthi 2026 : संकष्टी चतुर्थी हिंदू धर्म में भगवान गणेश को समर्पित एक अत्यंत शुभ व्रत है। यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत रखने और चंद्रदेव के दर्शन करने से सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
आज ये पावन दिन आया है। आज के दिन माएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए सुबह से लेकर शाम तक का निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को चंद्रदेव का दर्शन करने के बाद अपना व्रत खोलती हैं और फलाहार करती हैं।

Sankashti Chaturthi 2026 : संकष्टी चतुर्थी का महत्व
संकष्टी शब्द का अर्थ है-संकट से मुक्ति। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, मानसिक तनाव कम होता है, संतान सुख, करियर और आर्थिक समस्याओं में राहत मिलती है और इंसान के जीवन में खुशहाली आती है और वो स्वस्थ और खुश रहता है।
Sankashti Chaturthi 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज है और चांद निकलने का समय 9 बजकर 45 मिनट रहेगा। इससे पहले व्रतियों को गणेश भगवान की पूजा कर लेनी चाहिए और उसके बाद चंद्रमा को अर्ध्य देना चाहिए।
Sankashti Chaturthi 2026: क्या है पूजा विधि?
संध्या के समय स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।घर के मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें, दीपक जलाएं और गणेश जी को दूर्वा, फूल और मोदक अर्पित करें इसके बाद चंद्र उदय के बाद खुले स्थान पर जाकर चंद्रदेव को अर्घ्य दें, जल में दूध, चावल और सफेद फूल मिलाकर अर्पित करें और चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोलें।
Sankashti Chaturthi 2026 पर क्या करें और क्या ना करें
आज के दिन सात्विक विचार रखें, लड़ाई झगड़े से दूर रहें, भगवान गणेश की कथा अवश्य सुनें या पढ़ें, चंद्र दर्शन के बाद ही भोजन करें और मन को शांत रखने की कोशिश करें तो वहीं इस दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन न करें और किसी का अपमान या नकारात्मक व्यवहार न करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications